मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Dec 24, 2024, 06:30 IST
Share
23 December MP Weather Report temperature
23 December MP Weather Report temperature Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में सुबह से ही कोहरा छाया रहा। सुबह-सुबह स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोगों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर निकलना पड़ा। इसके अलावा मुरैना, भिंड, विदिशा, सागर, डिंडोरी, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल और बुरहानपुर में बादल छाए रहे।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। नौगांव (छतरपुर), पचमढ़ी (नर्मदापुरम), खजुराहो (छतरपुर), टीकमगढ़ और कल्याणपुर (शहडोल) जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान नौगांव (छतरपुर) में 6.2 डिग्री और कल्याणपुर (शहडोल) में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

MP Weather Report
MP Weather Report

मप्र का AQI, खजुराहो की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खजुराहो शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 124 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो ओरछा में 177, उमरिया में 200, रतलाम में 206 और उज्जैन में 230 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

23 December MP Weather Report temperature
23 December MP Weather Report temperature

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मप्र में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। जो अरब सागर से आएंगी। बंगाल की खाड़ी से हवाओं की दिशा बदलेगी। जिसके चलते प्रदेश में बादल छाए रहेंगे, और बारिश भी देखने को मिलेगी। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, सागर, रायसेन, भोपाल, शाजापुर, सीहोर, देवास, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, नरसिंहपुर में ठंडी हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • weather report
  • मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मप्र मौसम अपडेट
  • weather report MP
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच