मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल
Ravi Singh | Jan 11, 2025, 07:30 IST
मौसम का हाल Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में शीतलहर और कोहरे की मार जारी है। जनवरी के दूसरे हफ्ते में मध्य प्रदेश एक बार फिर कड़ाके की ठंड से कांपने लगा है। बर्फीली हवा के चलते राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे राज्य के प्रमुख शहरों में कड़ाके की ठंड ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। पचमढ़ी, कल्याणपुर (शहडोल), मंडला, अमरकंटक, और उमरिया जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान नौगांव में 7.0 डिग्री और राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार इंदौर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 131 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो बुरहानपुर में 146, मैहर में 160, खजुराहो में 174 और ग्वालियर में 177 है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान सूबे के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों के अलग अलग हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान जताया है। यदि अगले 24 घंटे की बात करें तो मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन, सिहोर, शहडोल, राजगढ़, शाजापुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला जिलों के विभिन्न हिस्सों में शीत लहर पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा भी छाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 11 जनवरी को श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर जिलों के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। बीते 24 घंटों की बात करें तो मध्य प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में दर्ज किया गया। 13 जनवरी से कड़ाके की ठंड का दौर फिर शुरू होगा।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
मौसम का हाल
मप्र का AQI, इंदौर की हवा सबसे साफ
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
मौसम का हाल
मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman