मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Jan 12, 2025, 06:30 IST
Share
Weather temperature
Weather temperature

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में शीतलहर और कोहरे की मार जारी है। जनवरी के दूसरे हफ्ते में मध्य प्रदेश एक बार फिर कड़ाके की ठंड से कांपने लगा है। बर्फीली हवा के चलते राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे राज्य के प्रमुख शहरों में कड़ाके की ठंड ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। कल्याणपुर (शहडोल), रीवा, मंडला, अमरकंटक, उमरिया जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान कल्याणपुर (शहडोल) 4.5 डिग्री, रीवा में 5.0 और मंडला में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

57c46183-985
57c46183-985

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। यहां का एक्यूआई लेवल 114 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो खजुराहो में 144, सागर में 160, ओरछा में 164 और मंदसौर में 177 है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

3526eb2f-5fd
3526eb2f-5fd

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य भारत के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। मध्य प्रदेश में शनिवार को कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश में जहां कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। तो वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में बिजली गिरनी की भी चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार बारिश खत्म होने के बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और जनवरी के अंतिम 15 दिन काफी ठंडे रहेंगे। जनवरी की शुरुआत की तरह एक बार फिर प्रदेश में शीतलहर चलेगी और घने से घना कोहरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, भिंड और मुरैना में पिछले 24 घंटों में घने से घना कोहरा देखने मिला है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • एमपी सर्दी
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अनुमान
  • एमपी मौसम विभाग
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच