मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल
Ravi Singh | Jan 17, 2025, 06:30 IST
मौसम का हाल Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : म मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। कहीं बर्फीली हवा और कोहरा छाया हुआ है तो कहीं धूप छाई हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर, भोपाल, ग्वालियर सहित प्रदेश के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने वाली है। यहां तेज हवाओं का असर भी देखने को मिलेगा।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। पचमढ़ी, छतरपुर, मंडला, शहडोल और उमारिया जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान मरूखेड़ा (नीमच) में 6.1 डिग्री और इंदौर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।
![61001cf7-db8]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खजुराहो शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 111 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो बुरहानपुर में 132, ग्वालियर में 137, इंदौर में 159 और भोपाल में 162 है।
![3716850a-b9a]()
मौसम विभाग द्वारा जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक मध्य प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, गुना, विदिशा, रायसेन, मुरैना, भिंड, आगर मालवा, नर्मदापुरम, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर, बुरहानपुर, देवास, खंडवा, हरदा, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, बड़वानी, धार सहित 33 जिलों में मध्यम से तेज बारिश होगी।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
61001cf7-db8
मप्र का AQI, खजुराहो की हवा सबसे साफ
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
3716850a-b9a
मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava