मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Jan 19, 2025, 06:30 IST
Share
मौसम का हाल
मौसम का हाल Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में लगातार सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी भोपाल, सागर, टीकमगढ़, अशोकनगर और सेंधवा समेत कई जगहों पर ठंड का असर देखने को मिला है। कोहरे की वजह से इंदौर आने-जाने वाली दो फ्लाइट लेट हो गईं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार पड़ रही ठंड और कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। छतरपुर, राजगढ़, ग्वालियर, नीमच और टीकमगढ़ जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान मरूखेड़ा (नीमच) में 6.1 डिग्री और इंदौर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

18a4ad14-141
18a4ad14-141

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 80 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो खजुराहो में 120, जबलपुर में 131, ग्वालियर में 142 और इंदौर में 158 है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

673e6a0f-1ab
673e6a0f-1ab

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की मानें तो कड़ाके की ठंड का असर और भी बढ़ने वाला है। क्योंकि आने वाले दिनों में बर्फीली हवाओं की रफ्तार तेजी से बढ़ेगी। अगले तीन दिन तक प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। कई इलाकों में कड़ाके की ठंड जैसे हालात बने हुए हैं। गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, धार, इंदौर, उज्जैन, सिंगरौली, रायसेन, सीहोर, रतलाम, शाजापुर, नीमच जिलों में घना से मध्यम कोहरा छाए रहने और 28 जिलों में बर्फीली हवाएं चलने का अनुमान है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। बर्फीली हवाओं की तेज रफ्तार और पश्चिमी विक्षोभ ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पूरा जनवरी महीना कड़ाके की ठंड वाला रहेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • weather
  • MP Weather Alert Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग