मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल
Ravi Singh | Jan 23, 2025, 06:30 IST
MP Weather Report
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते कई जिलों से ठंड गायब हो गई है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो मध्य प्रदेश में कुछ ही जिले ऐसे हैं जहां तापमान 9 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है, जबकि ज्यादातर जिलों में तापमान 10 और उससे ज्यादा डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। पचमढ़ी, शहडोल, शजापुर, मंडला और बालाघाट जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 6.2 डिग्री और राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।
![dd813911-510]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खजुराहो शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 91 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो बुरहानपुर में 134, मंदसौर में 139, ओरछा में 144 और ग्वालियर में 156 है।
![34d5b9c8-7d2]()
मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में ठंडी हवाओं का असर है। कई जिलों में तापमान बढ़ा है। आगे भी मौसम ऐसा ही रहेगा। सतना, मैहर, रीवा, टीकमगढ़, छतरपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड और निवाड़ी में हल्का कोहरा रहेगा। अन्य जिलों में कोहरे या बारिश का अलर्ट नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 24 जनवरी से उत्तरी हवाओं के असर से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है जिससे शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। लेकिन 25-26 जनवरी से फिर तापमान में गिरावट की उम्मीद है। राजधानी में जनवरी में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। आखिरी सप्ताह में भी तेज सर्दी का ट्रेंड रहा है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
dd813911-510
मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
34d5b9c8-7d2
मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman