मौसम का हाल : ठंड ने फिर दिखाए तेवर, उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में आई गिरावट

Ravi Singh | Jan 26, 2025, 06:30 IST
Share
एमपी मौसम का हाल
एमपी मौसम का हाल

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर पूरी तरह बदल गया है। पिछले 6 दिनों से ठंड का असर कम हो गया था लेकिन अब एक बार फिर ठंड तेज हो गई है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड का एहसास हो रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी गई है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। राजगढ़, शाजापुर, छतरपुर, ग्वालियर और सतना जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान नीमच में 9.2 डिग्री और छतरपुर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर (जिला) तापमान (°C में)
राजगढ़ 6.6
शाजापुर 6.8
छतरपुर 7.6
ग्वालियर 7.9
सतना 8.3

मप्र का AQI, खजुराहो की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खजुराहो शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 126 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो बुरहानपुर में 154, इंदौर में 158, जबलपुर में 160, ग्वालियर में 160 एक्यूआई है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

शहर AQI
खजुराहो 124
बुरहानपुर 154
इंदौर 158
जबलपुर 160
ग्वालियर 190

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं भी कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। इसके कारण दिन और रात में ठंडी हवा चलेगी और लोगों को ठंड का अहसास होगा। शहरों का तापमान बढ़ता-घटता रहेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather today
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज