मौसम का हाल : एमपी में बारिश का अलर्ट, सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
Ravi Singh | Jan 29, 2025, 06:30 IST
मौसम का हाल
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा की वजह से रात में सर्दी ने दस्तक दे दी है। रात में सर्दी से लोग कांप रहे हैं, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से राहत है। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग(MP Weather Update) के अनुसार 29 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके सक्रिय होने के बाद बर्फीली हवा थम जाएगी, जिससे रात के तापमान में बढ़ोतरी आएगी।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शहडोल, छतरपुर, मंडला, शाजापुर और नर्मदापुरम जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान शहडोल में 3.6 डिग्री और नर्मदापुरम में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया।
![fb6c105f-a40]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खजुराहो शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 126 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो बुरहानपुर में 140, इंदौर में 154, खजुराहो में 160, ग्वालियर में 187 एक्यूआई है।
![4ab83bb9-2af]()
मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं भी कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। इसके कारण दिन और रात में ठंडी हवा चलेगी और लोगों को ठंड का अहसास होगा। शहरों का तापमान बढ़ता-घटता रहेगा। 2 से 4 फरवरी के बीच बारिश की भी संभावना है। दरअसल पश्चिमी हिमालय के मध्य 278 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। इस हवा की वजह से मैदान की ओर बर्फीली ठंडक आ रही है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
fb6c105f-a40
मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
4ab83bb9-2af
मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman