मौसम का हाल : कल से एक्टिव होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Ravi Singh | Feb 01, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Report temperature and AQI situation
MP Weather Report temperature and AQI situation

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में ठंड का दौर थम सा गया है। फरवरी महीने के पहले हफ्ते में ठंड का एक और दौर आएगा। जिसमें कई शहरों में ठंड का असर देखने को मिल सकता है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि कल यानी शनिवार को पश्चिमी विक्षोम एक्टिव हो रहा है। जिससे प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। राजगढ़, शाजापुर, पचमढ़ी, सीहोर और छतरपुर जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान राजगढ़ में 8.4 डिग्री और छतरपुर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

166aaeae-3dc
166aaeae-3dc

मप्र का AQI, खजुराहो की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खजुराहो शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 127 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो ग्वालियर में 160, जबलपुर में 163, बुरहानपुर में 166, इंदौर में 169, एक्यूआई है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

f7c2b6b7-e60
f7c2b6b7-e60

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार फरवरी के पहले सप्ताह में गर्मी और सर्दी का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। दिन में तीखी धूप और शाम को सर्दी रहेगी। फरवरी में ठंड का एक और दौर आने की उम्मीद है। दरअसल, पूर्वी अफगानिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। साथ ही राजस्थान के ऊपर भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका असर ग्वालियर-चंबल के इलाकों में देखने को मिल सकता है। 2 से 4 फरवरी के बीच बारिश की भी संभावना है। दरअसल, पश्चिमी हिमालय के मध्य में 278 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। इस हवा के कारण मैदानी इलाकों की तरफ बर्फीली ठंड आ रही है। 2 फरवरी (रविवार) को शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास और आगर मालवा में बारिश की संभावना है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather today
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather report
  • weather report
  • एमपी मौसम न्यूज
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज