a98b44d6-74f
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले तीन दिन हल्की बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
Manish Kumar | Published:
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से कई जिलों में हल्की बारिश जारी है, जो मंगलवार तक खत्म हो जाएगी। मौसम विभाग ने अब कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं जारी की है। अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश का दौर बना रहेगा।
मंगलवार को राजधानी भोपाल में सुबह बादल रहे, फिर धूप निकली। पिपरिया में दोपहर बाद बारिश हुई। यदि लोकल सिस्टम की एक्टिविटी बनी रही, तो कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है।
इससे पहले सोमवार को रायसेन, सतना, मंडला, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर और सिवनी में भी बारिश हुई, जिसमें रायसेन में 2 इंच पानी गिरा। सतना में सवा इंच और मंडला-पचमढ़ी में आधा इंच पानी बरसा।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 31.2°C डिग्री, इंदौर में 32.8°C डिग्री, ग्वालियर में 36°C डिग्री, उज्जैन में 30.9°C डिग्री और जबलपुर में 31°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। अमरकंटक में दिन का तापमान 23.9 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 37.2 डिग्री, पृथ्वीपुर में 36.5 डिग्री, ग्वालियर में 36.0 डिग्री, टीकमगढ़ में 35.5 डिग्री और दतिया में 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।
मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर थोड़ा थम सा गया है। पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 42.1 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 115 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
बता दें कि एमपी में अब तक 35.2 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 6.9 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
मध्यप्रदेश के 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
मंगलवार को MP के कुरई में 92.0 मिमी, सिहावल में 72.4 मिमी, रायसेन में 65.8 मिमी, गोटेगांव में 60.0 मिमी, बिछिया में 56.6 मिमी और उज्जैन में 53.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
![a98b44d6-74f]()
मौसम विभाग के अनुसार,सितंबर के तीसरे सप्ताह से ही मानसून की वापसी शुरू हो गई है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होगी, लेकिन मानसून की आखिरी बौछारें अभी भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।
इन जिलों में
मौसम विभाग के मुताबिक, 17 सितंबर को मध्यप्रदेश में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतें। यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है।
ये भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (17 सितंबर) : मध्यप्रदेश में हल्की बारिश, उत्तर-दक्षिण भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में फिर मानसून सिस्टम सक्रिय, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट
मंगलवार को राजधानी भोपाल में सुबह बादल रहे, फिर धूप निकली। पिपरिया में दोपहर बाद बारिश हुई। यदि लोकल सिस्टम की एक्टिविटी बनी रही, तो कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है।
इससे पहले सोमवार को रायसेन, सतना, मंडला, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर और सिवनी में भी बारिश हुई, जिसमें रायसेन में 2 इंच पानी गिरा। सतना में सवा इंच और मंडला-पचमढ़ी में आधा इंच पानी बरसा।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। अमरकंटक में दिन का तापमान 23.9 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 37.2 डिग्री, पृथ्वीपुर में 36.5 डिग्री, ग्वालियर में 36.0 डिग्री, टीकमगढ़ में 35.5 डिग्री और दतिया में 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।
मध्यप्रदेश का मानसून मीटर
बता दें कि एमपी में अब तक 35.2 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 6.9 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
मध्यप्रदेश के 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
मंगलवार को MP के कुरई में 92.0 मिमी, सिहावल में 72.4 मिमी, रायसेन में 65.8 मिमी, गोटेगांव में 60.0 मिमी, बिछिया में 56.6 मिमी और उज्जैन में 53.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मध्य प्रदेश में मौसम पूर्वानुमान
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
ये भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (17 सितंबर) : मध्यप्रदेश में हल्की बारिश, उत्तर-दक्षिण भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में फिर मानसून सिस्टम सक्रिय, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन
By Ramanand Tiwari