MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें आज का मौसम
Manish Kumar | Sept 20, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से लेकर तेज बारिश का दौर जारी रहा। बैतूल में सवा इंच और रतलाम-छिंदवाड़ा में 1-1 इंच बारिश दर्ज की गई। नर्मदापुरम के पचमढ़ी, शिवपुरी, जबलपुर, छतरपुर के नौगांव, सीधी और बड़वानी में भी हल्की बारिश हुई। भोपाल में बादल छाए रहे।
बड़वानी के सेंधवा में मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे (NH-52) के बिजासन घाट क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश से पहाड़ों से झरना बहने लगा और कई जगह सड़कें जलमग्न हो गईं।
मानसून ट्रफ लाइन प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है, जिसके कारण अगले 3-4 दिन तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32.2°C डिग्री, इंदौर में 33.8°C डिग्री, ग्वालियर में 34.5°C डिग्री, उज्जैन में 32.9°C डिग्री और जबलपुर में 34°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 26.4 डिग्री तक आ गया। पृथ्वीपुर में 34.6 डिग्री, ग्वालियर में 34.5 डिग्री, खजुराहो में 34.2 डिग्री, दतिया में 33.7 डिग्री और मुरैना में 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर में दर्ज किया गया।
मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर थोड़ा थम सा गया है। पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 43.2 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 119 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
बता दें कि एमपी में अब तक 35.8 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.4 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
मध्यप्रदेश के 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
शुक्रवार को MP के निवाड़ी में 95.0 मिमी, निवाली में 70.6 मिमी, रहटगढ़ में 62.0 मिमी, बिलहरी में 61.0 मिमी, बटियागढ़ में 58.0 मिमी और धार में 54.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
MP Weather update:मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई के दौरान तेज बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है, हालांकि फिलहाल 4 दिन तक तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। शुक्रवार को प्रदेश में दो ट्रफ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की सक्रियता देखी गई, जिसके कारण कुछ जिलों में बारिश हुई। शनिवार को यह सिस्टम कमजोर पड़ सकता है, जिससे बारिश का दौर थम सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, खरगोन, बड़वानी, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरोली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, मैहर और पांढुर्णा जिलों में झंझावात और वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (20 सितंबर) : MP में हल्की, दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी
MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
बड़वानी के सेंधवा में मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे (NH-52) के बिजासन घाट क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश से पहाड़ों से झरना बहने लगा और कई जगह सड़कें जलमग्न हो गईं।
मानसून ट्रफ लाइन प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है, जिसके कारण अगले 3-4 दिन तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 26.4 डिग्री तक आ गया। पृथ्वीपुर में 34.6 डिग्री, ग्वालियर में 34.5 डिग्री, खजुराहो में 34.2 डिग्री, दतिया में 33.7 डिग्री और मुरैना में 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर में दर्ज किया गया।
मध्यप्रदेश का मानसून मीटर
बता दें कि एमपी में अब तक 35.8 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.4 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
मध्यप्रदेश के 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
शुक्रवार को MP के निवाड़ी में 95.0 मिमी, निवाली में 70.6 मिमी, रहटगढ़ में 62.0 मिमी, बिलहरी में 61.0 मिमी, बटियागढ़ में 58.0 मिमी और धार में 54.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
MP Weather update:मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई के दौरान तेज बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है, हालांकि फिलहाल 4 दिन तक तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। शुक्रवार को प्रदेश में दो ट्रफ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की सक्रियता देखी गई, जिसके कारण कुछ जिलों में बारिश हुई। शनिवार को यह सिस्टम कमजोर पड़ सकता है, जिससे बारिश का दौर थम सकता है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
ये भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (20 सितंबर) : MP में हल्की, दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी
MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari