MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Aug 29, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 29 august
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। भोपाल में दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आया और अंधेरा छा गया, जिसके बाद गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। इंदौर में भी गुरुवार शाम को तेज बारिश ने परेशानी बढ़ाई।

उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर है और घाटों पर स्थित मंदिर पानी में डूब गए हैं। रायसेन में भारी बारिश के कारण सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। धार के मनावर में सुबह तेज बारिश हुई। मनावर में मान डैम के गेट भी खोल दिए गए हैं। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों जैसे गुना, इंदौर, शाजापुर, धार, उज्जैन, दमोह, खजुराहो, मंडला और उमरिया में भी बारिश हुई।

मध्यप्रदेश में मानसून के टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का प्रभाव बना हुआ है। इसके असर से प्रदेशभर में कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 31.5 डिग्री, इंदौर में 30.3 डिग्री, ग्वालियर में 35.2 डिग्री, उज्जैन में 30.5 डिग्री और जबलपुर में 32.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 24.8 डिग्री तक आ गया। पृथ्वीपुर में 36.2 डिग्री, खजुराहो में 35.6 डिग्री, ग्वालियर में 35.2 डिग्री, टीकमगढ़ में 34.7 डिग्री और दतिया में 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस खरगौन में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर में दर्ज किया गया।

d7993fa9-bd8
d7993fa9-bd8


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून फिर से अपने रंग में आ गई है और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पूरे प्रदेश में तेज और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 35.9 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य का 97 प्रतिशत है जबकि अब तक 29.2 इंच पानी गिरना था।

अब बारिश का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य से केवल 1.1 इंच दूर है। वहीं, इस समय तक 6.6 इंच अधिक बारिश हुई है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 90 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।

गुरुवार को MP के बाजना में 112.0 मिमी, खालवा में 102.0 मिमी, रावटी में 78.0 मिमी, सांवेर में 77.1 मिमी, सिवनी में 75.4 मिमी और आमला में 66.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

14afff48-0c1
14afff48-0c1


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को एक मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश के बीचों-बीच से गुजरी, जिससे मौसम में बदलाव आया। इसके साथ ही एक अन्य ट्रफ भी सक्रिय हुई, जिसका प्रभाव कुछ इलाकों में महसूस हुआ।

इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) सक्रिय हो रहा है, जिसका असर अगले कुछ दिनों में प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

11 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 29 अगस्त 2025 के लिए मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला, सिवनी, डिंडौरी और बालाघाट जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है, जिससे जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।

वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भी मौसम में बदलाव के कारण हल्की बारिश हो सकती है। नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है, खासकर निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थितियों से बचने के लिए। मौसम विभाग ने किसानों और यात्रियों को भी आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update | MP weather today

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather today
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मानसून
  • भारी बारिश का अलर्ट
  • भारी बारिश
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग