MP Weather Update: मध्यप्रदेश में दो वेदर सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Aug 30, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 30 august
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में बारिश के दो मजबूत सिस्टम सक्रिय हैं, जिससे राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश का सिलसिला जारी रहा। नर्मदापुरम, पिपरिया, इटारसी और पीथमपुर में दोपहर के समय बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 13 जिलों में भारी बारिश दौर जारी रहा। इन जिलों में धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून टर्फ और लो प्रेशर एरिया की वजह से शुक्रवार को भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। अगले 24 घंटे में भी मौसम में ऐसे ही बदलाव जारी रहने की संभावना है और अगले 3 दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 30.5 डिग्री, इंदौर में 30.3 डिग्री, ग्वालियर में 35.4 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री और जबलपुर में 32.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। सिवनी में दिन का तापमान 26.6 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 35.4 डिग्री, पृथ्वीपुर में 35.1 डिग्री, दतिया में 34.7 डिग्री, टीकमगढ़ में 34.6 डिग्री और खजुराहो में 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।

2c21e9a4-8a3
2c21e9a4-8a3

मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून फिर से अपने रंग में आ गई है और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पूरे प्रदेश में तेज और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 36.2 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य का 98 प्रतिशत है जबकि अब तक 29.6 इंच पानी गिरना था।

अब बारिश का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य से केवल 0.8 इंच दूर है। वहीं, इस समय तक 6.6 इंच अधिक बारिश हुई है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 95 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।

शुक्रवार को MP के नेपानगर में 124.0 मिमी, हातोड़ में 92.5 मिमी, धार में 78.0 मिमी, गंधवानी में 65.0 मिमी, बरघाट में 64.3 मिमी और किरनापुर में 64.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

9c27c099-0ef
9c27c099-0ef

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को एक मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश के बीचों-बीच से गुजरी, जिससे मौसम में बदलाव आया। इसके साथ ही एक अन्य ट्रफ भी सक्रिय हुई, जिसका प्रभाव कुछ इलाकों में महसूस हुआ।

इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) सक्रिय हो रहा है, जिसका असर अगले कुछ दिनों में प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

23 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 30 अगस्त को मध्यप्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के 23 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी शामिल हैं।

इसके अलावा, राज्य के बाकी सभी जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यह अलर्ट मॉनसून की सक्रियता को दर्शाता है, जिससे इन क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | IMD मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | बारिश का अलर्ट | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update | MP weather today | MP Weather Updates | mp weather news live

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather today
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • भारी बारिश
  • बारिश का अलर्ट
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
  • MP Weather Updates
  • मौसम
  • IMD मौसम पूर्वानुमान
  • mp weather news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि