मार्च में ही होने लगा मई का अहसास, 39 के पार पहुंचा पारा, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Mar 13, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather12 march
MP Weather12 march

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में बुधवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को 2 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले बुधवार को तापमान 2 से 5 डिग्री ज्यादा रहा। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस धार में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो ज्यादातर जगह मौसम सूखा ही देखने को मिला। प्रदेश के भोपाल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में पारा करीब 2 से 5 डिग्री तक ज्यादा रहा जबकि बाकी संभागों के जिलों में दिन-रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में राजगढ़ में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और रतलाम में भी पारा 38 डिग्री के आसपास रहा जबकि धार की रात सबसे गर्म रही और तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को भी पूरे प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature 12 march
MP Weather Temperature 12 march

मप्र का AQI, सागर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं
ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 169 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 100 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 116, भोपाल में 122 और इंदौर में 156 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 12 march
Air Quality Meters 12 march

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में 13 मार्च यानी गुरुवार को मौसम में गर्मी होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में धूप में गर्मी बढ़ेगी और पूरे प्रदेश में दिन-रात का पारा भी बढ़ेगा। हालांकि, फिलहाल दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 5 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के दूसरे सप्ताह से प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने का भी अनुमान जताया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

By Sandeep Kumar

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल

By Ramanand Tiwari

अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई

By Sandeep Kumar

एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

By Ramanand Tiwari

भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी

By Ramanand Tiwari

10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में

By Umeshwari Baghel

RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में