एकसाथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में झुलसा रही गर्मी, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Mar 17, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 16 march
mp weather 16 march

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में रविवार को सागर संभाग के कई जिलों में बारिश हुई जबकि अन्य सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में शनिवार के मुकाबले रविवार को 1 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले रविवार को तापमान 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहा। रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो सागर संभाग को छोड़कर ज्यादातर जगह मौसम सूखा और गर्म ही देखने को मिला। प्रदेश के भोपाल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में पारा करीब 2 से 3 डिग्री तक ज्यादा रहा जबकि बाकी संभागों के जिलों में दिन-रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। प्रदेश में नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और रतलाम में भी पारा 39 डिग्री के आसपास रहा जबकि देवास की रात सबसे गर्म रही और तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी पूरे प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग की मानें तो कई जगहों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है जबकि कई जिलों में गर्म हवाएं चलने का अंदेशा जताया गया है।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

Air Quality Meters (43
Air Quality Meters (43

मप्र का AQI, सागर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं
ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 136 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 68 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 84, भोपाल में 98 और इंदौर में 105 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 16 march
Air Quality Meters 16 march

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, मैहर, रीवा, मऊगंज, सतना और अनूपपुर जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में 17 और 18 मार्च को मौसम साफ रहेगा। इन दोनों ही दिन बारिश नहीं होने की संभावना जताई गई है, लेकिन उसके बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 और 20 मार्च को बारिश के आसार हैं। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 1 से 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम रिपोर्ट
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग