MP में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार, लेकिन 10 जिलों में होगी बारिश, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Apr 10, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 9 april
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश के कई शहरों में बुधवार को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। प्रदेश में गर्मी का असर अब भी जारी है, लेकिन कुछ स्थानों पर मौसम प्रणालियों के प्रभाव से नमी बढ़ने लगी है, जिसके कारण बादल छाने और हल्की बारिश हो रही है। बुधवार को छिंदवाड़ा में 13 मिलीमीटर और मलाजखंड में 7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गुना में सबसे ज्यादा 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि रतलाम सहित पांच अन्य शहरों में लू का प्रभाव देखा गया। साथ ही, सात शहरों में गर्म रातें भी रही। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस गुना में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो बुधवार को रतलाम, धार, गुना, सागर और टीकमगढ़ में लू के हालात बने रहे, जबकि धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा और सागर में गर्म रातें दर्ज की गईं। गुना में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में भी पारा 39 डिग्री के आसपास ही रहा। नर्मदापुरम की रात सबसे गर्म रही और तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है जबकि बाकी जिलों में गर्मी बढ़ने और लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

mp weather report 9 april
mp weather report 9 april

मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 161 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 77 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 93, इंदौर में 96 और भोपाल में 98 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 9 april
Air Quality Meters 9 april

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है। वर्तमान में, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका जैसी मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनका असर मौसम पर दिखाई दे रहा है। गुरुवार से गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, और इस तरह का मौसम अगले तीन-चार दिन तक रह सकता है। शुक्रवार से लू में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम रिपोर्ट
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा