MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कहीं तपिश तो कहीं आंधी-बारिश, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | May 03, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 2 may
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम के अलग-अलग ही रंग देखने को मिले। जहां इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में भीषण गर्मी ने दस्तक दी, वहीं भिंड, मुरैना और ग्वालियर में आंधी-बारिश से राहत मिली। रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 44.2°C तक पहुंच गया, जबकि नरसिंहपुर (43.6°C), खंडवा (43.1°C) और खरगोन (43°C) भी तपिश से नहीं बचे।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

शुक्रवार को रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद नरसिंहपुर में 43.6 डिग्री, खंडवा में 43.1 डिग्री, खरगोन में 43.0 डिग्री और धार में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 41.6 डिग्री, इंदौर में 41.4 डिग्री, ग्वालियर में 36.6 डिग्री, उज्जैन में 41.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस अमरकंटक में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

47f91758-790
47f91758-790

मप्र का AQI, सतना की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सतना की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं भोपाल शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 136 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सतना शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 98 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 113, इंदौर में 127 और ग्वालियर में 128 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

fa045e76-42f
fa045e76-42f

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 33 जिलों के लिए अगले 48 घंटे में खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जबकि भोपाल, विदिशा, सीहोर समेत 20+ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मई के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अस्थिर मौसम जारी रहेगा। हालांकि, मध्य और माह के अंत तक तापमान में भारी वृद्धि (47°C तक) और लू की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। विशेषज्ञों ने लोगों को हाइड्रेशन बनाए रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

thesootr links

एमपी मौसम | एमपी मौसम अपडेट | एमपी मौसम अलर्ट | एमपी मौसम तापमान | एमपी मौसम न्यूज | MP weather news | MP weather news report | MP Weather News Today | MP weather news update

Tags:
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP weather news update
  • MP weather news report
  • MP Weather News Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग