मध्य प्रदेश में तेज आंधी और बारिश का दौर रहेगा जारी, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | May 14, 2025, 06:30 IST
Share
mp-strong-winds-rain
mp-strong-winds-rain

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। प्रदेश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report: मध्य प्रदेश में मौसम के एक साथ कई सिस्टम की एक्टिव है। इसकी वजह से मई महीने में लगातार आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। मंगलवार को भोपाल में आधा घंटा तेज बारिश हुई। आईएमडी के मुताबिक, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के असर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जबलपुर, उज्जैन संभाग में तेज आंधी चलने की आशंका है। आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। 15-16 मई के बाद मौसम के धीरे-धीरे साफ होने के आसार हैं। प्रदेश का तापमान ऐसे ही बना रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में दिन व रात के पारे में उछाल आ सकता है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

रविवार को प्रदेश में कई दिनों के बाद कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा। शहरों की बात की जाए तो खजुराहो में 41.4 डिग्री,सतना 40.7 डिग्री, रीवा 40.5 डिग्री, ग्वालियर 40.4 डिग्री और नरसिंहपुर 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

fc06d706-2a5
fc06d706-2a5

मप्र का AQI, देवास की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर देवास की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 124 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार देवास शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 69 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 83 , भोपाल में 88 और जबलपुर में 124 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

f4cca1ae-2ed
f4cca1ae-2ed

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है, जबकि मध्य महाराष्ट्र के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 16 मई तक प्रदेश में आंधी, बारिश का अलर्ट है। जिन जिलों में सिस्टम की एक्टिविटी नहीं रहेगी, वहां गर्मी बढ़ जाएगी। उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल में आंधी-बारिश के साथ गर्मी का असर भी बना रहेगा।

thesootr links

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | मध्य प्रदेश मौसम अनुमान | mp weather alert | MP weather Forecast | mp news hindi एमपी मौसम

Tags:
  • एमपी मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम अनुमान
  • mp news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती