MP Weather Update: एमपी के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | May 31, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather 31 may
AI Generated Image (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। नौतपा के लगातार छठे दिन प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहा।

छतरपुर के खजुराहो में आधे इंच से अधिक बारिश हुई, जबकि गुना, रीवा, अशोकनगर और रायसेन जैसे जिलों में भी शाम को वर्षा हुई। रायसेन में तेज बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे।

वहीं, कई जिलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा शिवपुरी में 29 डिग्री और छिंदवाड़ा में 32 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

शुक्रवार को ग्वालियर सबसे अधिक गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रीवा में 40.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.5 डिग्री, सतना और सीधी में 40.4 डिग्री, तथा खजुराहो में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बड़े शहरों की बात की जाए तो भोपाल में 36.6 डिग्री, इंदौर में 34.3 डिग्री, उज्जैन में 36.5 डिग्री और जबलपुर में 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस खरगौन में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

36ad9372-27d
36ad9372-27d

मप्र का AQI, सिंगरौली की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सिंगरौली की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 153 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सिंगरौली शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 69 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 85, भोपाल में 90 और इंदौर में 103 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

c8426ac8-2d0
c8426ac8-2d0

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विबाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बन चुका कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो गया है और मेघालय की तरफ बढ़ गया है। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान, मध्य उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा के ऊपरी स्तर पर सक्रिय चक्रवात प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। फिलहाल अरब सागर में कोई नया मौसम प्रणाली विकसित नहीं हुआ है, इसलिए तेज बारिश की संभावना कम बनी हुई है।

इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि यह बारिश ज्यादा व्यापक नहीं होगी, लेकिन बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मानसून की उत्तरी सीमा अब मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी और बालुरघाट तक पहुंच चुकी है, जिससे आने वाले दिनों में मानसून धीरे-धीरे और आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

एमपी मौसम | एमपी मौसम अपडेट | एमपी मौसम अलर्ट | MP Weather update | MP News | mp news hindi

Tags:
  • MP News
  • एमपी मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • mp news hindi
  • मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग