MP Weather Update: एमपी के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Jun 19, 2025, 06:30 IST
Share
mp-monsoon-update-heavy-rain
mp-monsoon-update-heavy-rain

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद उसकी रफ्तार तेज हो गई है। अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों में मानसून पूरे प्रदेश में फैल जाएगा। अगले कुछ घंटों में भोपाल और जबलपुर में भी मानसून की दस्तक हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार को अगले 24 घंटे के लिए बुलेटिन जारी किया। इसमें प्रदेश के 15 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के इन जिलों में बड़वानी, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना समेत कई जिलों में भारी बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 5 शहरों में बुधवार का तापमान शिवपुरी में 40.0 डिग्री, खजुराहो में 38.6 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, पृथ्वीपुर में 38.0 डिग्री और रीवा में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

ee17dce3-e38
ee17dce3-e38

मप्र का AQI, जबलपुर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 116 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार जबलपुर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 67 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 68, सागर में 69 और इंदौर में 72 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

294010c5-9bd
294010c5-9bd

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

वर्तमान में गुजरात और उसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे जुड़ी ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिण दिशा की ओर झुका है। इस मौसम प्रणाली से झारखंड तक एक द्रोणिका बनी है, जो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। जम्मू के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना है। बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र है। इन मौसम प्रणालियों के चलते वातावरण में नमी बढ़ रही है और मध्यम से भारी बारिश हो रही है।

बारिश का येलो अलर्ट

एमपी के भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, इदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, शहडोल, उमरिया, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मौसम का हाल | एमपी मौसम | mp weather alert | MP weather news | MP Weather Alert Today

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मौसम का हाल
  • mp weather alert
  • MP Weather Alert Today
  • मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच