MP Weather Update : मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Jun 20, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 20 june
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में अब मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, गुना, रतलाम, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, धार, नर्मदापुरम, मंडला, सीधी, डिंडौरी, अशोकनगर और हरदा सहित लगभग 17 जिलों में बारिश हुई।

मध्यप्रदेश में गुरुवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक विभिन्न जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। रतलाम में 29 मिलीमीटर, धार में 12 मिलीमीटर, सीधी में 9 मिलीमीटर, भोपाल में 5 मिलीमीटर, नर्मदापुरम में 4 मिलीमीटर, उज्जैन में 3 मिलीमीटर, ग्वालियर में 2 मिलीमीटर, गुना और जबलपुर में 1 मिलीमीटर और मंडला में 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

बारिश के कारण कई शहरों में तापमान में काफी गिरावट आई है। इंदौर में दिन और रात का तापमान समान हो गया है। बुधवार-गुरुवार की रात तापमान 24.3 डिग्री था, जबकि गुरुवार को यह 25.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह गुरुवार को प्रदेश का सबसे कम तापमान था।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 30 डिग्री, इंदौर में 31.4 डिग्री, ग्वालियर में 33.5 डिग्री और जबलपुर में 32.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, रतलाम और उज्जैन में दिन और रात के तापमान में केवल 2 डिग्री का फर्क था। रतलाम में बुधवार-गुरुवार की रात तापमान 24.2 डिग्री था, जबकि गुरुवार को दिन में 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। उज्जैन में रात का तापमान 25.5 डिग्री और दिन का तापमान 27.5 डिग्री रहा। बालाघाट के मलाजखंड, गुना, रायसेन, पचमढ़ी और धार में भी तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस टीकमगढ़ में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

006139d4-0cd
006139d4-0cd


मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 101 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 60 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 69, भोपाल में 72 और इंदौर में 78 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

7ba0fda1-1a1
7ba0fda1-1a1


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में दो लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) और तीन साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम सक्रिय हैं। इस कारण अगले 4 दिन तक कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कहीं अति भारी तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान 2.5 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मौसम का हाल | एमपी मौसम | एमपी न्यूज हिंदी | एमपी में मानसून | Monsoon | mp weather alert | rain alert | MP Weather update

Tags:
  • MP weather
  • एमपी मौसम
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मध्य प्रदेश
  • Monsoon
  • मानसून
  • rain alert
  • एमपी में मानसून
  • mp weather alert
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच