पारे में आएगी 2 से 3 डिग्री की गिरावट, रात में बढ़ेगी ठंड, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Feb 13, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather report 12 feb
mp weather report 12 feb

मध्य प्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : देश के पहाड़ी इलाके जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिन से बारिश और बर्फबारी जारी है। इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। इसका असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ा है। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस मंडला में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी रात का तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन का सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकॉर्ड किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम में गर्माहट देखने को मिली। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों के जिलों में रविवार के मुकाबले सोमवार को 3 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों का पारा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश के शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस और मंडला में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature Report 12 feb
MP Weather Temperature Report 12 feb

मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं रतलाम शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 167 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा मॉडरेट श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 74 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 100, भोपाल में 126, उज्जैन में 153 और इंदौर में 158 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

AQI Situtation 12 feb
AQI Situtation 12 feb

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में 13 फरवरी से सर्दी का एक और दौर आएगा। दो दिन तक पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में पारा 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल भी छा सकते हैं। फिलहाल रात का टेम्प्रेचर बढ़ने से सर्दी में कमी आई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम रिपोर्ट
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP weather news report
  • MP Weather Alert Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग