MP में दिन-रात का पारा लुढ़का, ठंडी हवाएं दिखा रहीं असर, जानें मौसम का हाल
Manish Kumar | Mar 06, 2025, 06:30 IST
mp weather 5 march
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में बुधवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कमी देखने को मिली। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले बुधवार को तापमान 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहा। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस शाजापुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो ज्यादातर जगह मौसम सूखा ही देखने को मिला। प्रदेश के ग्वालियर संभाग में ही केवल पारा करीब 2 डिग्री कम रहा जबकि बाकी संभागों के जिलों में दिन-रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ा। प्रदेश में खरगोन में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और रतलाम में भी पारा 34 डिग्री के आसपास रहा जबकि देवास की रात सबसे गर्म रही और तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
![mp weather report 5 march]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सागर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं
बुरहानपुर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 139 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सागर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 62 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 81, भोपाल में 106 और इंदौर में 128 दर्ज हुई।
![Air Quality Meters 5 march]()
मध्य प्रदेश में 6 मार्च यानी गुरुवार को मौसम में थोड़ी ठंडक देखने को मिलने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड अपना असर दिखाएगी और पूरे प्रदेश में दिन-रात का पारा घटेगा। हालांकि, फिलहाल दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी हो सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 1 से 2 डिग्री घटने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के दूसरे सप्ताह से प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने का भी अनुमान जताया गया है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
mp weather report 5 march
मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा
बुरहानपुर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 139 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सागर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 62 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 81, भोपाल में 106 और इंदौर में 128 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
Air Quality Meters 5 march
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava