एमपी में कई जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Mar 21, 2025, 06:30 IST
Share
Temperature Report MP Weather
Temperature Report MP Weather

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मार्च के शुरुआती हफ्तों में गर्मी पड़ने के बाद कई जिलों में हल्की-मध्यम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। गुरुवार को प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश भी हुई। इस दौरान प्रदेश के रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और ओलवृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों का बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो ज्यादातर स्थानों पर माध्यम बारिश देखने को मिली है। गुरुवार को बादलों की आवाजाही लगी रही। हालांकि, इसके चलते बढ़ती गर्मी पर ब्रेक लग गया। दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट हुई। दिन में ज्यादा गर्मी महसूस नहीं हुई। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। इसके चलते रात को मौसम सुहाना रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नीमच जिले में 34.1 डिग्री में रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अशोकनगर 33.9 , नर्मदापुरम 33.4, रीवा 32.4, अमरकंटक में 32.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

5 सबसे अधिकतम तापमान वाले शहर

d343a2f4-55d
d343a2f4-55d

मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के उज्जैन की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार उज्जैन शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 88 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो मंदसौर में 89, खजुराहो में 92 और मैहर में 94, और रतलाम में 99 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की ओर से अनुमान जताया गया है कि 21 मार्च को मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले, आंधी और गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट है। जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, दमोह, सागर, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, हरदा में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और हल्की बारिश हो सकती है।वहीं 22 मार्च को सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की संभावना है।

thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • एमपी मौसम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी मौसम विभाग
  • mp weather alert
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • MP Weather Alert Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग