शुक्रवार से तापमान में आएगी गिरावट, गर्मी से मिलेगी राहत, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Mar 28, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather 27 march
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में गुरुवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। वहीं, रतलाम में लू का प्रभाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 2 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले गुरुवार को तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री ज्यादा रहा। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस शहडोल में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो ज्यादातर जगह मौसम सूखा और गर्म ही देखने को मिला। प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में दिन-रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। प्रदेश में खजुराहो में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में भी पारा 40 के आसपास पहुंचा। देवास की रात सबसे गर्म रही और तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को पूरे प्रदेश में की जगह पारा गोता लगाएगा यानी कई जगह तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature Report 27 march
MP Weather Temperature Report 27 march

मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ओरछा शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 155 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रतलाम शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 120 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 138, इंदौर में 140 और ग्वालियर में 153 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 27 march
Air Quality Meters 27 march

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग की मानें तो कई जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में 28 मार्च को मौसम साफ रहेगा। लेकिन, शुक्रवार के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है और गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।

thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच