MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Jul 08, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 8 july
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर क्या रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश के 27 से अधिक जिलों में सोमवार को भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सिवनी में 9 घंटे के भीतर ढाई इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।

पचमढ़ी-मलाजखंड में सवा इंच, शाजापुर, छिंदवाड़ा, शिवपुरी में 1 इंच, नर्मदापुरम और जबलपुर में पौन इंच, और बैतूल में आधा इंच पानी गिरा। इसके अलावा, भोपाल, गुना, इंदौर, श्योपुर, मंडला, नरसिंहपुर, छतरपुर के नौगांव, सागर, सीधी, टीकमगढ़, उज्जैन, नर्मदापुरम, बैतूल, शिवपुरी, डिंडौरी, सीहोर, विदिशा, शाजापुर, आगर-मालवा और देवास में भी बारिश होती रही।

लगातार बारिश की वजह से बालाघाट, मंडला, सिवनी, इटारसी और कटनी जैसे कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम, विदिशा, श्योपुर, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, बालाघाट और सिवनी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, यहां आकाशीय बिजली गिरने या चमकने का भी चेतावनी दी गई है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 33 डिग्री, इंदौर में 33.2 डिग्री, ग्वालियर में 35.4 डिग्री, उज्जैन में 31 डिग्री और जबलपुर में 33.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 22.0 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 35.4 डिग्री, पृथ्वीपुर में 34.5 डिग्री, खजुराहो में 34.4 डिग्री, दतिया में 34.2 डिग्री और टीकमगढ़ में 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।

c405be71-129
c405be71-129

मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। सोमवार को MP के बिछिया में 208 मिमी, वारासिवनी में 155.1 मिमी, मटियारी में 150.0 मिमी, बालाघाट में 145.0 मिमी, सोहागपुर में 144.0 मिमी, धनौरा में 141.5 मिमी, घुघरी में 134.0 मिमी और स्लीमानाबाद में 130.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

d3f02f6d-9a3
d3f02f6d-9a3

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जबकि मानसूनी ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश से होते हुए मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही है। हवा के ऊपरी हिस्सों में एक द्रोणिका रेखा (ट्रफ) दक्षिण राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है, जो मध्य प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है, जिसके कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहेगी।

विशेष रूप से, पूर्वी मध्य प्रदेश के सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभागों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, भोपाल संभाग के राजगढ़, सीहोर और विदिशा जिलों में भी अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मंगलवार को अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरिसंहपुर, सागर, सिवनी, शहडोल और उमरिया में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो सकते हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | एमपी का मौसम | मध्यप्रदेश का मौसम | मध्य प्रदेश का मौसम | एमपी में भारी बारिश | MP News | MP Weather update | Monsoon | heavy rain | Heavy rain alert

Tags:
  • आज का मौसम
  • MP News
  • मध्य प्रदेश का मौसम
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • Monsoon
  • मानसून
  • एमपी में भारी बारिश
  • Heavy rain alert
  • भारी बारिश
  • heavy rain
  • मौसम
  • मध्यप्रदेश का मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग