MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Published:
Share
mp weather 28 june
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में शुक्रवार को राजधानी भोपाल सहित लगभग 21 जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को नर्मदापुरम जिले में सबसे अधिक बारिश हुई, जहां लगभग 2.7 इंच पानी गिरा।

वहीं, खंडवा में 2 इंच, उज्जैन में 1.9 इंच, रतलाम में 1.8 इंच, जबलपुर में 1.7 इंच, टीकमगढ़ में 1.3 इंच, सागर में 1.2 इंच, खजुराहो में 1.3 इंच, छिंदवाड़ा में 1.2 इंच, गुना में 1 इंच और भोपाल में भी 1 इंच बारिश दर्ज की गई।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में भोपाल में 29.6 डिग्री, इंदौर में 29.5 डिग्री, ग्वालियर में 34.0 डिग्री, उज्जैन में 29.0 डिग्री और जबलपुर में 30.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.0 डिग्री तक पहुंच गया। ग्वालियर में 34 डिग्री, श्योपुर में 33.8 डिग्री, दतिया में 33.6 डिग्री, सीधी में 33.3 डिग्री और खजुराहो में 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

9cfaa215-da8
9cfaa215-da8


5 सबसे ज्यादा बारिश वाले शहर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। शुक्रवार को MP के अलीराजपुर (उदयगढ़) में 132.2 मिमी, नीमच में 96 मिमी, पलेरा में 90 मिमी, आष्टा में 89 मिमी, बदनावर में 82.2 मिमी, मोहनगढ़ में 80 मिमी और राजपुर में 74 मिमी बारिश दर्ज की गई।

2420c2f1-560
2420c2f1-560


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, एक ट्रफ उत्तर-पूर्व अरब सागर से दक्षिण गुजरात, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। इस क्षेत्र में लो प्रेशर एरिया सक्रिय है। इसके अलावा, पूर्वी मध्यप्रदेश में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है, जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को मंदसौर, नीमच और गुना जिलों में अत्यधिक बारिश और तेज हवाओं के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, सिंगरौली और दमोह जिलों में भी अत्यधिक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यहां येलो अलर्ट जारी

विदिशा, राजगढ़, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, आगर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, सागर और मैहर जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस प्रकार, कुल 27 जिलों में मौसम विभाग ने अतिभारी बारिश की संभावना जताई है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | एमपी का मौसम | एमपी में मानसून | MP Monsoon | MP Weather update | Aaj Ka Mausam | madhya pradesh ka aaj ka mausam | bhoapl Aaj Ka Mausam

Tags:
  • आज का मौसम
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मानसून
  • एमपी में मानसून
  • bhoapl Aaj Ka Mausam
  • Aaj Ka Mausam
  • MP Monsoon
  • मौसम
  • madhya pradesh ka aaj ka mausam
MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा

By Arohi Raj

MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब