MP Weather Update: मध्यप्रदेश में इन 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Aug 17, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 17 august
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश का सिस्टम सक्रिय हो गया है। शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, रायसेन, छिंदवाड़ा, दमोह, खजुराहो, मंडला, सागर, सतना, सिवनी, शाजापुर, देवास, सीहोर, रतलाम, बुरहानपुर, बड़वानी और खरगोन जैसे कई जिलों में बारिश हुई। रायसेन में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश दर्ज की गई।

इसके पीछे मध्यप्रदेश के बीचों-बीच एक ट्रफ लाइन के गुजरने और चक्रवातीय सर्कुलेशन (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) का प्रभाव है। इस कारण प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 18 अगस्त से बारिश का एक मजबूत सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके परिणामस्वरूप कई इलाकों में अत्यधिक भारी या भारी बारिश हो सकती है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 31.3 डिग्री, इंदौर में 27.8 डिग्री, ग्वालियर में 31.1 डिग्री, उज्जैन में 29.5 डिग्री और जबलपुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 27.8 डिग्री तक आ गया। पृथ्वीपुर में 35.1 डिग्री, रतलाम में 34.0 डिग्री, नीमच में 33.7 डिग्री, श्योपुर में 33.6 डिग्री और सीहोर में 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर में दर्ज किया गया।

1f6f8023-66c
1f6f8023-66c

मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून फिर से अपने रंग में आ गई है और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पूरे प्रदेश में तेज और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 30.5 इंच बारिश हो चुकी है।

यह कुल लक्ष्य का 82 प्रतिशत है। अब बारिश का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य से केवल 6.5 इंच दूर है। वहीं, इस समय तक 6.2 इंच अधिक बारिश हुई है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।

शनिवार को MP के सैलाना में 140.0 मिमी, पांढुर्णा में 125.3 मिमी, खाचरौद में 118.0 मिमी, सेंधवा में 94.2 मिमी, मनावर में 90.0 मिमी और वरला में 85.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

75c17bc8-8ba
75c17bc8-8ba

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में एक ट्रफ लाइन सक्रिय है। साथ ही एक मानसून ट्रफ और तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी प्रभावी हैं। इसके अलावा, लो प्रेशर एरिया (कम दबाव क्षेत्र) की गतिविधि भी देखी जा रही है। इन सभी मौसमीय सिस्टमों के कारण बारिश का सिलसिला जारी है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 अगस्त को मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, धार, बड़वानी, खरगोन, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि इस दौरान अचानक मौसम में बदलाव हो सकता है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

mausam | Aaj Ka Mausam | एमपी का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी में आज का मौसम
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मानसून
  • भारी बारिश का अलर्ट
  • Aaj Ka Mausam
  • mausam
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग