MP Weather Update : मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, , कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

Pratibha ranaa | Jul 26, 2024, 07:38 IST
Share
 Mp weather
Mp weather

देश के कई राज्यों में भयानक बारिश से लोग बेहाल हैं ( mp weather update )। मौसम विभाग ने आज बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश की वजह से राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

निवाड़ी, टीकमगढ़, सीहोर, रायसेन, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

इन जिलों में हल्की बारिश

धार, इंदौर, देवास, राजगढ़, सागर, दमोह/ छतरपुर, पन्ना, मंडला, बुरहानपुर में तेज बारिश का अलर्ट है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक, हल्की बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है।

देश के मौसम का हाल

  • आज यहां बहुत भारी बारिश- गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा।
  • यहां भारी बारिश- छ्त्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, केरल, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम।

अब तक MP में हुई इतनी बारिश

अब तक एवरेज 14.6 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। पिछले 5 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस कारण नर्मदा नदी का जलस्तर 2 फीट बढ़ गया है। अन्य नदियों और बांधों में भी पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

मध्यप्रदेश में भारी बारिश से हालात गंभीर

सागर, टीकमगढ़, और बीना में बाढ़ के हालात हो गए हैं। सागर जिले में पगरा डैम के 11 में से 5 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है ताकि बांध का दबाव कम किया जा सके।

सरकार और प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों में राहत दल तैनात किए गए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास जारी हैं।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • मप्र मौसम
  • MP weather Forecast
  • mp weather alert
  • मप्र मौसम अपडेट
  • MP weather news report
  • MP Weather News Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज