MP Weather Update : मानसून के जाते ही प्रदेश में दिखा गर्मी का सितम! इन जिलों में 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Raj Singh | Oct 04, 2024, 14:06 IST
Share
the sootr
the sootr

मध्य प्रदेश से मानसून लौट रहा है। इस दौरान राज्य में गर्मी भी पड़ रही है। ग्वालियर, खजुराहो, रीवा, टीकमगढ़, जबलपुर, सतना और उमरिया में 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से मानसून की विदाई हो चुकी है, जबकि अन्य शहरों से भी इस सप्ताह के अंत तक मानसून की विदाई होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 अक्टूबर के बाद सर्दी का असर दिखना शुरू हो जाएगा, लेकिन फिलहाल गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है, जहां कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।

इन जिलों से विदा हो चुका है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार आज बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया सक्रिय होने की संभावना है, जिससे कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इससे मानसून की विदाई में देरी हो रही है। बता दें कि अब तक मानसून ग्वालियर-चंबल संभाग के 6 जिलों भिंड, ग्वालियर, मुरैना, दतिया, शिवपुरी और श्योपुन से विदा हो चुका है।

ये भी खबर पढ़िए... MP Weather : अगले 24 घंटे में इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा अपडेट

यहां तापमान बढ़े

इधर, मानसून की विदाई के चलते दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री के पार चल रहा है। कल गुना में सबसे ज्यादा 36.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि ग्वालियर में 36.6, खजुराहो में 36.6, रीवा में 35.7, दमोह में 35.6, भोपाल में 35.5, टीकमगढ़ में 35.5, जबलपुर में 35.5, सतना में 35.1 और उमरिया में 34.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने इंदौर और उज्जैन से मानसून की विदाई का अनुमान लगाया है। जबकि भोपाल सहित अन्य शहरों से दो-तीन दिन में विदाई हो सकती है। मानसून ने 21 जून को प्रदेश में दस्तक दी थी, और अब धीरे-धीरे अलग-अलग क्षेत्रों से विदा हो रहा है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • भारतीय मौसम विभाग
  • एमपी मौसम विभाग
  • MP Weather Updates
  • mp weather update monsoon
  • MP Weather Update Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती