भारी बारिश से नर्मदा नदी का पुल धंसा, डायवर्ट किए जा रहे वाहन

मध्य प्रदेश में लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। इसकी वजह से देवास से हरदा के बीच नेमावर में नर्मदा पुल धंस गया। पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है​। मॉनसून की ताजा अपडेट के लिए पढ़िते रहिए द सूत्र

author-image
Deeksha Nandini Mehra
एडिट
New Update
नर्मदा पुल धंसा

Narmada Bridge Collapsed : मध्य प्रदेश में लगातार भारी बरसात की वजह से देवास से हरदा के बीच नेमावर में नर्मदा नदी का पुल धंस गया। 43 साल पुराने पुल में बीच का स्लैब धंस गया और बड़ा गहरा गड्ढा हो गया। इससे एनएच पर आवागमन प्रभावित हो गया। पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है​। भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है।

 

2 अगस्त के समाचार 

मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे में होगी मूसलाधार बारिश , विदिशा समेत 10 जिलों में रेड अलर्ट

MP Heavy Rain Alert : मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। 48 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। सीहोर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए कोलार डैम का वाटर लेवल मेंटेन रखने के लिए दो गेट और खोल दिए गए हैं। इससे पहले दो गेट खोले थे।

  • Aug 02, 2024 14:53 IST

    भारी बारिश से देश में हुई विभिन्न घटनाएं 

    • उत्तराखंड में बादल फट गए है। यहां तेज बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुई है। जिसमें कई यात्री फंसे हुए है। मौसम को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को दो दिनों के लिए रोक दिया गया है। 
    • वायनाड में लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ। इस हादसे में अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, रेस्क्यू में जुटे बचावकर्मियों को अब तक 195 शव ही मिले हैं।
    • दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके की राव IAS कोचिंग सेंटर 27 जुलाई को तीन UPSC छात्र की बेसमेंट में पानी भरने से डूबकर मौत हो गई।
    • महाराष्ट्र: मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। निचले इलाकों में पानी भर जाने से घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है।
    • बिहार: बिहार के कई जिलों में गंगा और उसकी सहायक नदियों में उफान से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। प्रशासन द्वारा राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
    • राजस्थान: राजस्थान के कई जिलों में भी भारी बारिश से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जयपुर और अन्य शहरों में निचले इलाकों में पानी भरने से लोग घरों में कैद हो गए हैं। प्रशासन द्वारा नावों और अन्य साधनों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
    • अन्य राज्यों की स्थिति: असम, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में भी भारी बारिश से बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।



  • Aug 02, 2024 14:25 IST

    एक सप्ताह में दूसरी बार खुले बारना बांध के गेट

    आज फिर बारना बांध के 6 गेट 3 मीटर तक खोले गए हैं। 40 हजार क्यूसेक पानी  रिलीज किया जा रहा है। बारना नदी , घोघरा नदी में जल स्तर बढ़ने से बरेली की निचली बस्ती में पानी आ सकता है। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है। 



  • Aug 02, 2024 12:18 IST

    पातालकोट में पुलिया धंसी, गांवों का संपर्क टूटा

    छिंदवाड़ा में हो रही तेज बारिश के चलते पातालाकोट के अंदर बसे कठौतिया गांव के पास एक पुलिया बह गई। पातालकोट के रातेड़-कारेयाम गांव का संपर्क बाहरी क्षेत्र से कट गया है। रातेड़ पंचायत के सामने पुलिया बहने से ग्रामीण भी परेशान हो रहे हैं।



  • Aug 02, 2024 12:17 IST

    सीहोर में बरसाती नाले में बहा व्यक्ति

    सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र में छोटी मगर्दी के पास एक व्यक्ति नाले में बह गया। यहां तेज बारिश की वजह से नाले के ऊपर पानी आ गया था। नाला पार करने के दौरान हादसा हो गया। घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। उसकी पहचान मोहन सिंह (50) के रूप में हुई है। वह मगर्दी से चांदबड़ की ओर जा रहा था।



  • Aug 02, 2024 11:54 IST

    आज 2 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी में अवकाश

    सीहोर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने आज 2 अगस्त 2024 को जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल इसके अलावा आंगनबाड़ियों के लिए अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए होगा। शिक्षक और स्कूल स्टाफ निर्धारित ड्यूटी समय पर उपस्थित रहेंगे।



  • Aug 02, 2024 11:50 IST

    यहां देखें मध्य प्रदेश के डैम में वाटर लेवल



  • Aug 02, 2024 11:23 IST

    भदभदा डैम के खोले गेट, भोपाल कलेक्टर ने की अपील

    भोपाल जिले में लगातर हो रही बारिश के मद्देनजर शुक्रवार को भदभदा डैम के अभी तक 4 गेट खोले गए हैं। भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने लोगों से नदी के किनारों और भराव वाले क्षेत्र से दूरी बनाकर रखने की बात कही है।



  • Aug 02, 2024 11:20 IST

    IMD द्वारा जारी किए गए बारिश के आंकड़े (1 जून से 1 अगस्त तक) यहां देखें



  • Aug 02, 2024 11:15 IST

    खतरे के निशान पर नर्मदा नदी

    मंडला में नर्मदा नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। इसके अलावा रामनगर और छोटा पुल डूब गया है। नदी का जलस्तर 437.30 मीटर पर पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 437.80 मीटर है। 



  • Aug 02, 2024 11:09 IST

    स्कूल वे नाले में फंसी 

    भोपाल में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन नाले में फंस गई। उसे जेसीबी की मदद से निकाला गया है। पुराने भोपाल के कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई हैं।



Narmada Bridge Collapsed Narmada MP weather बारिश का दौर जारी MP rain alert