Synopsis: मध्य प्रदेश में लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। इसकी वजह से देवास से हरदा के बीच नेमावर में नर्मदा पुल धंस गया। पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। मॉनसून की ताजा अपडेट के लिए पढ़िते रहिए द सूत्र
2 अगस्त के समाचार
मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे में होगी मूसलाधार बारिश , विदिशा समेत 10 जिलों में रेड अलर्ट
MP Heavy Rain Alert : मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। 48 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। सीहोर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए कोलार डैम का वाटर लेवल मेंटेन रखने के लिए दो गेट और खोल दिए गए हैं। इससे पहले दो गेट खोले थे।- उत्तराखंड में बादल फट गए है। यहां तेज बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुई है। जिसमें कई यात्री फंसे हुए है। मौसम को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को दो दिनों के लिए रोक दिया गया है।
- वायनाड में लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ। इस हादसे में अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, रेस्क्यू में जुटे बचावकर्मियों को अब तक 195 शव ही मिले हैं।
- दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके की राव IAS कोचिंग सेंटर 27 जुलाई को तीन UPSC छात्र की बेसमेंट में पानी भरने से डूबकर मौत हो गई।
- महाराष्ट्र: मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। निचले इलाकों में पानी भर जाने से घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है।
- बिहार: बिहार के कई जिलों में गंगा और उसकी सहायक नदियों में उफान से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। प्रशासन द्वारा राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
- राजस्थान: राजस्थान के कई जिलों में भी भारी बारिश से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जयपुर और अन्य शहरों में निचले इलाकों में पानी भरने से लोग घरों में कैद हो गए हैं। प्रशासन द्वारा नावों और अन्य साधनों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
- अन्य राज्यों की स्थिति: असम, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में भी भारी बारिश से बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
आज फिर बारना बांध के 6 गेट 3 मीटर तक खोले गए हैं। 40 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया जा रहा है। बारना नदी , घोघरा नदी में जल स्तर बढ़ने से बरेली की निचली बस्ती में पानी आ सकता है। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है।
छिंदवाड़ा में हो रही तेज बारिश के चलते पातालाकोट के अंदर बसे कठौतिया गांव के पास एक पुलिया बह गई। पातालकोट के रातेड़-कारेयाम गांव का संपर्क बाहरी क्षेत्र से कट गया है। रातेड़ पंचायत के सामने पुलिया बहने से ग्रामीण भी परेशान हो रहे हैं।
सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र में छोटी मगर्दी के पास एक व्यक्ति नाले में बह गया। यहां तेज बारिश की वजह से नाले के ऊपर पानी आ गया था। नाला पार करने के दौरान हादसा हो गया। घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। उसकी पहचान मोहन सिंह (50) के रूप में हुई है। वह मगर्दी से चांदबड़ की ओर जा रहा था।
सीहोर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने आज 2 अगस्त 2024 को जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल इसके अलावा आंगनबाड़ियों के लिए अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए होगा। शिक्षक और स्कूल स्टाफ निर्धारित ड्यूटी समय पर उपस्थित रहेंगे।
मंडला में नर्मदा नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। इसके अलावा रामनगर और छोटा पुल डूब गया है। नदी का जलस्तर 437.30 मीटर पर पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 437.80 मीटर है।
भोपाल में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन नाले में फंस गई। उसे जेसीबी की मदद से निकाला गया है। पुराने भोपाल के कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई हैं।
By Jitendra Shrivastava
By The Sootr

By Amresh Kushwaha
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana