MP Weather update : लू के साथ आंधी-बारिश का अनुमान, कहीं गर्मी तो कहीं गिरा पानी, बारिश को लेकर IMD का यलो अलर्ट

Sandeep Kumar | Jun 06, 2024, 07:25 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-06T071136.743.jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-06T071136.743.jpg

मध्य प्रदेश में आज लू, आंधी और बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर समेत 31 जिलों में आंधी, बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी किया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में अब मौसम बदलने लगा है। प्री मानसून ( pre monsoon ) गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कहीं तेज गर्मी पड़ी तो कहीं बारिश भी हुई। औसत तापमान को देखा जाए तो उसमें कमी दर्ज हुई है। फिलहाल ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance ) की वजह से आंधी, बारिश का दौर बन रहा है। बुधवार यानी 5 जून को मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में 45.7 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ। रीवा में 45.6, ग्वालियर में 44.6, शिवपुरी में 44.02, टीकमगढ़ में 43.5, खजुराहो में 43.02, सतना में 42.6, राजगढ़ में 41.4, मंडल में 41.02, जबलपुर में 40.5, उज्जैन में 40.02 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान लुढ़क कर 36.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

भोपाल में हुई बारिश

भोपाल में दोपहर बाद कुछ स्थानों में बूंदाबांदी होने से तापमान 4.5 डिग्री लुढ़ककर 36.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, भोपाल के पड़ोसी नर्मदापुरम जिले के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 7.1 डिग्री की गिरावट आई। प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान नर्मदापुरम जिले में 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार रात को भी कुछ जिलों में बूंदाबांदी होती रही।

बारिश को लेकर IMD का यलो अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार को भी कई जिलों में लू और बारिश की चेतावनी जारी की है। दतिया, निवाड़ी, भिंड जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को प्रदेश की अधिकांश जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। भोपाल विदिशा सीहोर बैतूल हरदा बुरहानपुर खंडवा खरगोन देवास छिंदवाड़ा सिवनी सागर पांढुर्णा नर्मदा पुरम बड़वानी धार इंदौर जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं और कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी होने की चेतावनी जारी की गई है।

तेज हवा के साथ होगी बारिश

इसके अलावा रायसेन, राजगढ़, अलीराजपुर, उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर कला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, मैहर और भिंड जिले में कहीं-कहीं बारिश होने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है।

एमपी में मौसम के दो रंग

मध्य प्रदेश में बुधवार को भी मौसम बदला रहा। इससे कई शहरों में टेम्प्रेचर काफी लुढ़क गया। भोपाल में दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे पारा 4.5 डिग्री लुढ़ककर 36.5 डिग्री पर आ गया। नर्मदापुरम में पारा 7.1 डिग्री लुढ़ककर 31.9 डिग्री पर आ गया। इंदौर, उज्जैन, बैतूल, गुना समेत अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट आई है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • pre monsoon
  • Western Disturbance
  • प्री-मानसून
  • ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग