एमपी के 24 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, अगले 2 दिन बाद पड़ेगी भीषण गर्मी

Rohit Sahu | Apr 13, 2025, 15:00 IST
Share
Mp news weathers
Mp news weathers

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। हाल ही में तापमान 44 डिग्री पार पहुंच गया था, लेकिन अब अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है।

एमपी में एक बार फिर से बदल गया है। बीते 24 घंटे में कई जिलों में बारिश हुई। रविवार को मध्यप्रदेश के 24 जिलों में गरज-चमक और आंधी-बारिश हुई। सतना में सुबह करीब दो घंटे तक तेज बारिश और हवाएं चलीं। शिवपुरी और भिंड में शनिवार देर रात बारिश हुई। शिवपुरी में बिजली गिरने से एक किसान की 11 भैंसों की मौत हो गई। वहीं मौसम विभाग ने अगले 2 दिन बाद फिर से भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

ladli behna yojana the sootr
ladli behna yojana the sootr

तीन सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की सक्रियता से प्रदेश में मौसम बदल रहा है। इनके कमजोर होने के बाद गर्मी का असर बढ़ेगा। 15 अप्रैल से मौसम साफ रहेगा और 16 अप्रैल से लू चलने की संभावना है।

इंदौर-धार में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज

शनिवार को इंदौर में सुबह हल्की बारिश हुई, वहीं धार के बदनावर और आस-पास के गांवों में 15-20 मिनट तक तेज बारिश दर्ज की गई। सिंगरौली के सरई, देवसर, चितरंगी और बैढ़न में दोपहर में बूंदाबांदी हुई। भोपाल में सुबह तक बादल रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो गई।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

अप्रैल के दूसरे हफ्ते के शेष 2 दिनों में उज्जैन और चंबल संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक बना रहेगा, जो कि 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा। वहीं, पूर्व से आने वाली नम हवाओं के चलते भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभागों में रात के तापमान में मामूली राहत बनी रह सकती है, जहां पारा सामान्य स्तर पर 22 से 24 डिग्री के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन क्षेत्रों में अगले 2 से 3 दिन तक लू चल सकती है।

यह भी पढ़ें: कई सिस्टम हुए एकसाथ एक्टिव, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

अप्रैल-मई में पड़ सकती है भीषण गर्मी

मध्यप्रदेश में गर्मी का मौसम सामान्यतः मार्च से ही आरंभ हो जाता है और इस बार भी उसी ट्रेंड के अनुसार तेज गर्मी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन महीनों में गर्मी का असर तेज रहेगा। विशेष रूप से अप्रैल और मई महीने गर्मी के लिहाज से सबसे अधिक प्रभावशाली होते हैं। विभाग ने अनुमान जताया है कि मई तक प्रदेश में करीब 15 से 20 दिन तक हीट वेव की स्थिति बन सकती है। वहीं, अप्रैल और मई में मिलाकर 30 से 35 दिनों तक गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: MP के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि, तपिश से थोड़ी राहत, जानें मौसम का हाल

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather today
  • MP weather
  • MP weather news
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और बदला रूट जांचें

By Sandeep Kumar

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और बदला रूट जांचें
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी

By Arun Tiwari

आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी
मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए

By Sumit Kumar

मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम
विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे

By Jageshwar prasad

विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे
दतिया में अकबर जमाने के मिले चांदी के चार सिक्के: इलाही महीनों और टकसालों के नाम दर्ज, कलेक्टर ऑफिस में जमा

By Arohi Raj

दतिया में अकबर जमाने के मिले चांदी के चार सिक्के: इलाही महीनों और टकसालों के नाम दर्ज, कलेक्टर ऑफिस में जमा