Weather Update : मध्य प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम, देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने प्रदेश का हाल

Sandeep Kumar | Jun 20, 2024, 08:31 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-20T071216.089.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-20T071216.089.jpg

मध्य प्रदेश में सोमवार से मौसम ने करवट ली है और कुछेक शहरों जैसे, रीवा, सीधी, सतना , ग्वालियर समेत 16 जिलों में अच्छी बारिश हुई। मानसूनी बारिश की बाट जोह रहे लोगों के लिए यह मौसम काफी कूल-कूल जा रहा है।

मध्य प्रदेश समेत देशभर में मौसम ( Weather ) लगातार बदल रहा है । दिल्ली ही नहीं पूरे उत्तर भारत में बढ़ रही गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। जून महीना भी अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन अबतक मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुआ है। एमपी के कुछ शहरों में जरूर बारिश ने माहौल बदला है, लेकिन अभी कई ऐसे राज्य हैं जहां लू के थपड़े और चिलचिलाती गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है।

एमपी में गर्मी से राहत की संभावना

मध्य प्रदेश में सोमवार यानी 17 जून से मौसम ने करवट ली है और कुछेक शहरों जैसे, रीवा, सीधी, सतना , ग्वालियर समेत 16 जिलों में अच्छी बारिश हुई। मानसूनी बारिश (monsoon rain ) की आस लगाए बैठे लोगों के लिए यह मौसम काफी कूल-कूल जा रहा है। इन जिलों में गर्मी के तेवर ढीले पड़े हैं। अभी तक सबसे ज्यादा बारिश भोपाल में हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 22 जून से मानसूनी गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। 23 तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा। हालांकि छतरपुर, निवाड़ी, खजुराहो और चित्रकूट जैसी जगहों में हीट वेव का अलर्ट है।

दिल्ली में गर्मी का विकराल रुप

दिल्ली में अब इस विकराल गर्मी ने तो जिंदगियां छीननी शुरू कर दी हैं। बीते 48 घंटो में कुल 150 जानें जा चुकी हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान जून के सभी रेकॉर्ड को तोड़ते हुए 35.2 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया। यह सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। इससे पूर्व 3 जून 2010 को राजधानी का न्यूनतम तापमान 34.7 डिग्री रहा था। यही ऑल टाइम रेकॉर्ड था। वहीं पूरे साल की बात करें तो 1969 से अब तक की यह सबसे गर्म सुबह रही।

उत्तर प्रदेश वालो को मिलेगी राहत

दिल्ली से इतर उत्तर प्रदेश में मौसम की ताजा अपडेट राहत देने वाली है। बुधवार को कई हिस्सों में पानी गिरने के बाद से काफी सुकून मिल रहा है। इस राहत के बाद भी यूपी का कानपुर सबसे गर्म शहर रहा जहां 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गोरखपुर से लखनऊ तक अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव होने की बात कही है।

पहाड़ी राज्यों में तापमान में वृद्धि

पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कोई राहत नहीं मिल रही है। 23 जून तक इन दोनों राज्यों में मौसम साफ रहेगा। वहीं, हीटवेव के साथ तापमान में वृद्धि लोगों के पसीने छुड़ा देगी। दोनों राज्यों में हालांकि तेज हवाएं चलती रहेंगी। हालांकि बीते 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ जिले जैसे मंडी, हमीरपुर, धर्मशाला में बरसात हुई है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • Weather update
  • मध्य प्रदेश समेत देशभर में मौसम
  • एमपी में गर्मी से राहत की संभावना
  • दिल्ली में गर्मी का विकराल रुप
  • पहाड़ी राज्यों में तापमान में वृद्धि
  • उत्तर प्रदेश वालो को मिलेगी राहत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज