MP weather update : राजधानी भोपाल में बारिश, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Sandeep Kumar | Sept 17, 2024, 21:55 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-17T212558.912
भोपाल में सुबह से धूप खिली रही और शाम होते-होते मौसम ने अपने तेवर बदले और झमाझम बारिश देखने को मिली। शाम को तेज बारिश देखने को मिली इससे शहर के कई इलाके तरबतर हो गए हैं।
राजधानी भोपाल में सुबह से धूप खिली रही। शाम होते-होते मौसम ने अपने तेवर बदले और झमाझम बारिश (torrential rain ) देखने को मिली। शाम को भोपाल शहर में तेज बारिश हुई। दरअसल आज मौसम विभाग (meteorological department ) ने तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया था, लेकिन सुबह से धूप और उमस वाला मौसम रहा। कुछ इलाकों में दोपहर में भी बूंदाबांदी हुई, लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही थी। शाम 5 बजे मौसम ने करवट बदली और ठंडी हवाएं चलने लगी। 4 दिन बाद तेज बारिश होने से उमस से थोड़ी राहत भी मिली।
सीएम मोहन यादव को दोपहर 2.30 बजे रीवा के चाकघाट कृषि उपज मंडी परिसर के कार्यक्रम आना था। इसमें लोग तो पहुंचे, लेकिन खराब मौसम के कारण सीएम का हेलिकॉप्टर ने जबलपुर से रीवा के लिए उड़ान नहीं भरी। इसके बाद सीएम और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने वर्चुअली संबोधित किया। मंगलवार, 17 सितंबर को सीधी में 3 इंच, सतना में 2 इंच, सागर में सवा इंच, ग्वालियर और नरसिंहपुर में पौन इंच बरसात हुई। भोपाल में शाम करीब 7 बजे तेज बारिश हुई। इसी तरह धार, गुना, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, खजुराहो, टीकमगढ़, उमरिया, बालाघाट जिलों में भी बारिश का दौर बना रहा।
मानसून जाते-जाते मध्य प्रदेश पर मेहरबान है। आज विदिशा, दतिया, रीवा, सीधी, सतना, जबलपुर, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के माने तो बारिश का सिस्टम और स्ट्रांग होता जा रहा है। मंगलवार को रीवा में करीब 8 घंटे लगातार बारिश हुई। ऐसे ही सतना, सीधी, सागर, ग्वालियर और नरसिंहपुर में जोरदार बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा राजधानी भोपाल, धार, गुना, उमरिया और टीकमगढ़ में बारिश का दौर जारी है।
ये खबर भी पढ़िए...10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कैसा रहेगा MP-CG का मौसम, जान लीजिए पूरा अपडेट
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी एमपी के बिल्कुल पास के डीप डिप्रेशन जा रहा है। जो कि सीधा बंगाल की खाड़ी तक फैला है। बुधवार की शाम के बाद बारिश कम हो सकती है।
सीएम का रीवा का दौरा टला
तेज बारिश का अलर्ट
ये खबर भी पढ़िए...10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कैसा रहेगा MP-CG का मौसम, जान लीजिए पूरा अपडेट
मौसम विभाग का अनुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?
By Manya Jain
MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?
By Atul Dwivedi
आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर
By Jageshwar prasad
जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त
By Jyoti Mahender Bhardwaj
धमतरी सेक्स रैकेट: 4 लड़कियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले 7 लड़के, लोगों ने घेरा मकान
By Harrison Masih
जोधपुर में महिला व्याख्याता के साथ अभद्रता के मामले में शिक्षक को निलंबित किया गया
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MPESB ग्रुप-3 भर्ती 2026: 13 से 27 अक्टूबर तक दोबारा होंगे आवेदन, संविदाकर्मियों को सब इंजीनियर भर्ती में मिला 50% आरक्षण
By Manya Jain