MP Weather Update: एमपी में फिर से एक्टिव हुआ मानसून, जानें अब तक कहां कितनी हुई बारिश

Sandeep Kumar | Jul 22, 2025, 16:14 IST
Share
MP weather update
MP weather update

सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव हुआ। इंदौर में तेज बारिश हुई, यहां 19 मिमी (पौन इंच) बारिश दर्ज की गई। सिवनी में भी इतनी ही बारिश हुई। उमरिया, बालाघाट, मलाजखंड, खजुराहो और मंडला में आधा इंच पानी गिरा।

मध्यप्रदेश में 4 दिन से रुकी हुई भारी बारिश सोमवार रात से फिर शुरू हो गई। भोपाल और अन्य जिलों में देर रात तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को जबलपुर समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। अगले 24 घंटे में यहां 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है।

आंधी के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, इंदौर, देवास, उज्जैन, हरदा, पांढुर्णा, खरगोन और सीहोर जिलों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है।

ये खबर भी पढ़िए... MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 25 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

प्रदेश में अब तक कितने इंच हो चुकी है बारिश

इस मानसूनी सीजन में प्रदेश में औसतन 20.7 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 13.2 इंच बारिश की उम्मीद थी। इस हिसाब से 7.5 इंच अधिक बारिश हो चुकी है, जो 57% ज्यादा है। निवाड़ी, टीकमगढ़ और श्योपुर जिलों में कोटा पूरा हो चुका है। यहां सामान्य से 15% ज्यादा बारिश हुई है।

ग्वालियर समेत 5 जिले भी बेहतर स्थिति में हैं। यहां 80 से 95% तक बारिश हो चुकी है। वहीं, इंदौर और उज्जैन संभाग में सबसे कम बारिश हुई है। इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बुरहानपुर और आगर-मालवा जिलों में 10 इंच से कम बारिश दर्ज की गई है।

सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव हुआ। इंदौर में तेज बारिश हुई, यहां 19 मिमी (पौन इंच) बारिश दर्ज की गई। सिवनी में भी इतनी ही बारिश हुई। उमरिया, बालाघाट, मलाजखंड, खजुराहो और मंडला में आधा इंच पानी गिरा। सागर में हल्की बारिश हुई।

ये खबर भी पढ़िए... मौसम पूर्वानुमान (21 जुलाई) : MP में हल्की बारिश और तेज हवा, बंगाल-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

4 पॉइंट्स में समझें मौसम की खबर

👉 मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार रात को भोपाल और अन्य जिलों में तेज बारिश हुई है। जबलपुर समेत 12 जिलों में अगले 24 घंटों में 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है।

👉 इस मानसूनी सीजन में प्रदेश में औसतन 20.7 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 13.2 इंच बारिश की उम्मीद थी। निवाड़ी, टीकमगढ़ और श्योपुर जिलों में सामान्य से 15% ज्यादा बारिश हुई है।

👉 इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बुरहानपुर और आगर-मालवा जिलों में 10 इंच से कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि ग्वालियर और आसपास के 5 जिले अच्छे स्थिति में हैं।

👉 23-24 जुलाई को प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट है, और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के कारण अगले चार दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मंडला, अनूपपुर, सिवनी, डिंडौरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बैतूल, उमरिया, उज्जैन, हरदा, बड़वानी, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, दमोह, शहडोल, श्योपुर, विदिशा, सीहोर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर और सिंगरौली जैसे जिलों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। 23-24 जुलाई को प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए... राजस्थान में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें 22 से 27 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम

साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अगले चार दिन तक भारी बारिश जारी रहेगी। मानसून ट्रफ लाइन भी सक्रिय है। 24 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया सक्रिय हो रहा है, जिसका असर प्रदेश पर होगा। 23-24 जुलाई को भी तेज बारिश का अलर्ट है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

MP Weather update | एमपी मौसम | एमपी मौसम अनुमान | एमपी मौसम अपडेट | एमपी मौसम अलर्ट | एमपी मौसम न्यूज | एमपी मौसम रिपोर्ट | एमपी मौसम विभाग

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी मौसम
  • MP
  • MP Weather update
  • एमपी मौसम रिपोर्ट
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम अनुमान
  • एमपी मौसम विभाग
  • एमपी मौसम अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग