MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में 20 डिग्री से नीचे गिरेगा रात का पारा, जानें आज का मौसम
Manish Kumar | Oct 22, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई लगभग पूरी हो चुकी है। इसी बीच राज्य के मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। अगले चार दिनों तक कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई। भोपाल, इंदौर और जबलपुर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी हुआ। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी दी।
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय बताया गया। इस प्रणाली के असर से मध्य प्रदेश का मौसम बदला रहेगा। छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में हल्की बारिश के आसार बनाए गए हैं।
नर्मदापुरम, सिवनी और बैतूल में भी बूंदाबांदी की संभावना जताई गई। डिंडोरी, बालाघाट और मंडला में बादल छाने और गरजने के संकेत हैं। 23 और 24 अक्टूबर को दक्षिणी जिलों में भी बारिश जारी रह सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बदलाव कुछ दिनों तक और रह सकता है।
मंगलवार की रात प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से नीचे आया। ज्यादातर जिलों में न्यूनतम पारा 20 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रात का पारा और नीचे जा सकता है। सुबह और देर रात के समय ठंडक और बढ़ने की संभावना है।
जबलपुर और छिंदवाड़ा में रात का तापमान सामान्य से कम रहा। नरसिंहपुर, खंडवा और खजुराहो में भी हल्की ठंड महसूस हुई। खरगोन, उमरिया और सतना में तापमान और गिरावट देखी गई। टीकमगढ़, पचमढ़ी और बैतूल में पहाड़ी ठंडक का असर बढ़ा। गुना, दतिया और शिवपुरी में सर्द हवा चलती रही। श्योपुर और नौगांव सहित मंडला में भी पारा नीचे फिसला। सागर, मलाजखंड और रीवा में भी ठंडी रात दर्ज हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 16.5 डिग्री, भोपाल में 17.2 डिग्री, उज्जैन में 17.5 डिग्री, ग्वालियर में 18.2 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दूसरी तरफ, पचमढ़ी में दिन का तापमान 26.4 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 34.0 डिग्री, नरसिंहगढ़ में 33.5 डिग्री, पृथ्वीपुर में 33.4 डिग्री, बड़वानी में 33.2 डिग्री और सतना में 33.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर कटनी की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं नीमच शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 202 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार कटनी शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 107 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर 132, भोपाल में 152 और ग्वालियर में 153 दर्ज हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिख रहा है। इसके चलते मध्यप्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम बदला रहेगा। 24 अक्टूबर तक कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक संभव है।
भोपाल, इंदौर और जबलपुर संभाग में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ। हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा और मंडला सहित कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। दक्षिणी हिस्सों में 23 और 24 अक्टूबर को भी वर्षा जारी रहने के संकेत हैं।
मौसम विभाग ने अक्टूबर में बदलते मौसम का मिला-जुला असर बताया है। इन दिनों रात और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। दिन में धूप का प्रभाव जारी रहेगा और तापमान सामान्य रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ने का रुझान दिख सकता है। तब तापमान में तेज गिरावट और ठंडी हवाओं का असर होगा।
ये भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (22 अक्टूबर) : दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, एमपी में सर्द हवा और हल्की बारिश
MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, रात में गिरेगा पारा, जानें आज का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय बताया गया। इस प्रणाली के असर से मध्य प्रदेश का मौसम बदला रहेगा। छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में हल्की बारिश के आसार बनाए गए हैं।
नर्मदापुरम, सिवनी और बैतूल में भी बूंदाबांदी की संभावना जताई गई। डिंडोरी, बालाघाट और मंडला में बादल छाने और गरजने के संकेत हैं। 23 और 24 अक्टूबर को दक्षिणी जिलों में भी बारिश जारी रह सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बदलाव कुछ दिनों तक और रह सकता है।
कई जिलों में रात का पारा 20 से नीचे पहुंचा
जबलपुर और छिंदवाड़ा में रात का तापमान सामान्य से कम रहा। नरसिंहपुर, खंडवा और खजुराहो में भी हल्की ठंड महसूस हुई। खरगोन, उमरिया और सतना में तापमान और गिरावट देखी गई। टीकमगढ़, पचमढ़ी और बैतूल में पहाड़ी ठंडक का असर बढ़ा। गुना, दतिया और शिवपुरी में सर्द हवा चलती रही। श्योपुर और नौगांव सहित मंडला में भी पारा नीचे फिसला। सागर, मलाजखंड और रीवा में भी ठंडी रात दर्ज हुई।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
दूसरी तरफ, पचमढ़ी में दिन का तापमान 26.4 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 34.0 डिग्री, नरसिंहगढ़ में 33.5 डिग्री, पृथ्वीपुर में 33.4 डिग्री, बड़वानी में 33.2 डिग्री और सतना में 33.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।
मप्र का AQI, कटनी की अच्छी रही हवा
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार कटनी शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 107 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर 132, भोपाल में 152 और ग्वालियर में 153 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
एमपी का मौसम पूर्वानुमान
भोपाल, इंदौर और जबलपुर संभाग में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ। हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा और मंडला सहित कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। दक्षिणी हिस्सों में 23 और 24 अक्टूबर को भी वर्षा जारी रहने के संकेत हैं।
मौसम विभाग ने अक्टूबर में बदलते मौसम का मिला-जुला असर बताया है। इन दिनों रात और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। दिन में धूप का प्रभाव जारी रहेगा और तापमान सामान्य रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ने का रुझान दिख सकता है। तब तापमान में तेज गिरावट और ठंडी हवाओं का असर होगा।
ये भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (22 अक्टूबर) : दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, एमपी में सर्द हवा और हल्की बारिश
MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, रात में गिरेगा पारा, जानें आज का मौसम
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA