MP Weather Update: प्रदेश में चलेगी शीतलहर, 6-7 डिग्री रहेगा रात का पारा, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Dec 08, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Update Temperature and AQI Report 7 December
MP Weather Update Temperature and AQI Report 7 December

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में 8 दिसंबर को मौसम में हल्का बदलाव देखा जाएगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड का असर रहेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, और ग्वालियर में ठंडी हवा चलने की संभावना है। दिन का तापमान 24°C के आसपास रहेगा, जबकि रात का तापमान 12°C तक गिर सकता है।

मौसम विभाग (IMD) ने अगले 2 दिनों के लिए शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया है। पचमढ़ी जैसे हिल स्टेशन में पारा 5.4 डिग्री तक लुढ़क गया, जहां पर्यटक घरों में कैद हो गए हैं।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 4 शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पचमढ़ी में 5.4 डिग्री, उमरिया में 6.1 डिग्री, मंदसौर में 6.3 डिग्री, राजगढ़ में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, खरगौन में 27.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 27.6 डिग्री, बड़वानी में 27.4 डिग्री, गुना में 27.3 डिग्री और मंडला में 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस कल्याणपुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस खरगौन में दर्ज किया गया।

5677caf0-217
5677caf0-217

मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्यप्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं भोपाल शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 177 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 58 दर्ज हुआ। अन्य जिलों की बात करें तो कटनी में 84, जबलपुर में 140 और इंदौर में 152 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

0a407335-471
0a407335-471

एमपी का मौसम पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। ठंडी हवाएं अब मध्यप्रदेश तक पहुंच रही हैं। IMD भोपाल केंद्र के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान 2-3 डिग्री गिर सकता है। इससे कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति बनेगी।

प्रदेश में 8 दिसंबर को मौसम में हल्का बदलाव देखा जाएगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड का असर रहेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, और ग्वालियर में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। दिन का तापमान 24°C के आसपास रहेगा, जबकि रात का तापमान 12°C तक गिर सकता है।

MP Weather Update: प्रदेश में चलेगी शीतलहर, 2-4 डिग्री गिरेगा पारा, जानें मौसम का हाल

Top News : खबरें आपके काम की

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • पश्चिमी विक्षोभ
  • मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच