MP Weather Update: मध्यप्रदेश में कई शहरों में गिरेगा रात का पारा, ठंड दिखाएगी अपना असर, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Oct 12, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 12 october
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में जबलपुर और शहडोल संभाग के कुछ जिलों में हल्की वर्षा हुई, जबकि अन्य सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। जबलपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 2.2°C तक गिरा, जबकि अन्य संभागों के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1°C से 4.8°C तक कम रहा, जबकि भोपाल और नर्मदापुरम संभागों में यह 2.2°C से 2.9°C तक घटा।

न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.2°C से 4.4°C तक कम रहा, जबकि शहडोल संभाग में यह सामान्य से 3.9°C तक अधिक था।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 15.5 डिग्री, भोपाल में 18 डिग्री, उज्जैन में 18.5 डिग्री, ग्वालियर में 18.9 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.2 डिग्री तक आ गया। नरसिंहगढ़ में 32.5 डिग्री, बड़वानी में 32.3 डिग्री, खजुराहो में 32.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 31.9 डिग्री और सीहोर में 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस नरसिंहगढ़ में दर्ज किया गया।

मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में मानसून की वापसी की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल समेत 30 से अधिक जिलों से मानसून वापस चला गया।

सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा जैसे जिलों से अगले एक-दो दिनों में मानसून की वापसी होने की संभावना है। इससे पहले, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम जैसे 12 जिलों से मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका था।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37.3 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 45.5 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 122 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

बता दें कि एमपी में अब तक 37.5 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 8 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।

शनिवार को MP के बिजुरी में 72.0 मिमी, बेनीबारी में 16.8 मिमी, अमरपुर में 14.2 मिमी, बिरसा में 14.0 मिमी, मवई में 12.2 मिमी और बैहर में 12.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिलों में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। 14 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 16 अक्टूबर, शुक्रवार को पूर्वी क्षेत्रों के तीन जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। यह बदलाव मौसम में हल्की नमी और ठंडक लाने का कारण बन सकता है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (12 अक्टूबर): मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में ठंडी हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भोपाल-इंदौर से मानसून की विदाई, अब होगा रातों में ठंड का अहसास, जानें आज का मौसम

Tags:
  • आज का मौसम
  • MP weather
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • मानसून
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग