MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भोपाल-इंदौर से मानसून की विदाई, अब होगा रातों में ठंड का अहसास, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Oct 11, 2025, 06:30 IST
Share
MP WEATHER 11 OCTOBER
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान रीवा, जबलपुर और शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हुई, जबकि अन्य सभी संभागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। शहडोल संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 3°C तक गिरा, जबकि अन्य जिलों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

चंबल संभाग के जिलों में सामान्य से 5.6°C तक तापमान कम रहा, जबकि इंदौर, ग्वालियर, रीवा और सागर संभागों में तापमान सामान्य से 3.1-4.4°C तक कम रहा। न्यूनतम तापमान इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और रीवा संभागों में 2.1-3.0°C तक गिरा, जबकि अन्य जिलों में तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ।

भोपाल और इंदौर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 3.3-3.7°C तक कम रहे, जबकि शहडोल संभाग में तापमान सामान्य से 3.2°C अधिक रहा।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 25.4°C डिग्री, इंदौर में 27.9°C डिग्री, ग्वालियर में 30.2°C डिग्री, उज्जैन में 29.4°C डिग्री और जबलपुर में 30.6°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.2 डिग्री तक आ गया। बड़वानी में 33.8 डिग्री, रतलाम में 32.6 डिग्री, मंडला में 32.3 डिग्री, भैरूंदा में 32.2 डिग्री और खजुराहो में 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस शाजापुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस बड़वानी में दर्ज किया गया।


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश के कई जिलों से मानसून विदा हो चुका है, जिनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की पूरी विदाई के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, लेकिन 11 अक्टूबर तक प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी। इस वर्ष, मानसून ने 16 जून को मध्यप्रदेश में दस्तक दी थी, जो निर्धारित समय से एक दिन बाद था।

मौसम विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों से मानसून विदा हो जाता है, लेकिन एक नया मौसम प्रणाली बनने के कारण विदाई की तारीख में बदलाव हो सकता है।

मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर थोड़ा थम सा गया है। पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37.3 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 45.5 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 122 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

बता दें कि एमपी में अब तक 37.5 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 8 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।

शुक्रवार को MP के मवई में 20.8 मिमी, बिरसा में 11.0 मिमी, अमरकंटक में 2.4 मिमी, लांजी में 2.3 मिमी, करांजिया में 2.0 मिमी और डिंडोरी में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर माह के दूसरे पखवाड़े के बाद आमतौर पर तापमान में गिरावट शुरू होती है, लेकिन इस बार पहले पखवाड़े में ही तापमान में गिरावट देखी जा रही है। तीन साल बाद अक्टूबर के पहले पखवाड़े में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। इसके साथ ही, सुबह, शाम और रात में ठंडक महसूस हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रात के समय ठंडक का अहसास हो रहा है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 14 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। जबकि 11, 12 और 13 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा और इन दिनों में कहीं भी बारिश का अनुमान नहीं है। वहीं, रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे लोगों को ठंड का अहसास होगा।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (11 अक्टूबर): मानसून की वापसी से एमपी सहित यूपी-दिल्ली में गिरेगा पारा, कहीं तेज बारिश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 12 जिलों से मानसून विदा, रात में ठंड का अहसास, जानें आज का मौसम

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • मानसून
  • ठंड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज