MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 12 जिलों से मानसून विदा, रात में ठंड का अहसास, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Oct 10, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather update 10 october
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, सागर और रीवा संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हुई, जबकि बाकी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल के कुछ इलाकों में सामान्य से 3.2°C से 3.6°C तक कम तापमान रहा। भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग में भी तापमान सामान्य से 2.1°C से 2.2°C तक कम रहा। बाकी संभागों में तापमान सामान्य रहा।

न्यूनतम तापमान में भी ज्यादा बदलाव नहीं था, लेकिन भोपाल संभाग में सामान्य से 3.2°C तक कम तापमान दर्ज हुआ। वहीं शहडोल संभाग के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 4.4°C तक ज्यादा था। कुल मिलाकर मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं था, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 28.4°C डिग्री, इंदौर में 29.9°C डिग्री, ग्वालियर में 30.2°C डिग्री, उज्जैन में 29.4°C डिग्री और जबलपुर में 30.6°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.2 डिग्री तक आ गया। सतना में 33.6 डिग्री, कल्याणपुर में 33.1 डिग्री, खजुराहो में 33.0 डिग्री, मंडला में 32.8 डिग्री और पृथ्वीपुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस सतना में दर्ज किया गया।


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है, जिनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की पूरी विदाई के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, लेकिन 10 अक्टूबर तक प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी। इस वर्ष, मानसून ने 16 जून को मध्यप्रदेश में दस्तक दी थी, जो निर्धारित समय से एक दिन बाद था।

मौसम विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों से मानसून विदा हो जाता है, लेकिन एक नया मौसम प्रणाली बनने के कारण विदाई की तारीख में बदलाव हो सकता है।

मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर थोड़ा थम सा गया है। पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37.3 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 45.5 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 122 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

बता दें कि एमपी में अब तक 37.5 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 8 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।

गुरुवार को MP के सिवनी में 51.2 मिमी, बरघाट में 47.2 मिमी, करोजिया में 30.0 मिमी, रामनगर में 22.3 मिमी, देवसर में 18.2 मिमी और चौराई में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई।


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

आज का मौसम :मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 20° उत्तर/69° पूर्व से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी की परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। इसके अलावा, पश्चिम-मध्य अरब सागर में चक्रवातीय तूफान 'शक्ति' का अवशेष स्थित है, जो अगले 12 घंटे में कमजोर हो सकता है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा के साथ-साथ हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां जिले शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (10 अक्टूबर) : मध्यप्रदेश सहित देशभर में ठंड की शुरुआत, कहीं-कहीं तेज हवा-बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: प्रदेश के 20 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल



Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • Monsoon
  • मानसून
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग