MP Weather Update: प्रदेश के 20 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Oct 09, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Update
MP Weather Update

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर थम गया है, जिससे मौसम में बदलाव हो रहा है। हालांकि, दक्षिणी जिलों में अगले तीन दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के लौटने की परिस्थितियां बन रही हैं। 10 से 12 अक्टूबर के बीच मानसून पूरी तरह से लौट जाएगा। 48 घंटे बाद मानसून विदाई लेगा। इससे पहले 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 4 प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 23.2°C डिग्री, इंदौर में 23°C डिग्री, ग्वालियर में 25°C डिग्री, और जबलपुर में 25.2°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। खजुराहो में 35.2 डिग्री, पृथ्वीपुर में 34.4 डिग्री, सतना में 32.9 डिग्री, मंडला में 32.6 डिग्री और सीहोर में 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।

1d469661-de8
1d469661-de8


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

आज का मौसमः मध्यप्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है, जिनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की पूरी विदाई के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, लेकिन 10 से 12 अक्टूबर के बीच प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी। इस वर्ष, मानसून ने 16 जून को मध्यप्रदेश में दस्तक दी थी, जो निर्धारित समय से एक दिन बाद था।

मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर थोड़ा थम सा गया है। पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37.3 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 45.5 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 122 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

बुधवार को MP के सिहावल में 39.2 मिमी, अमरकंटक में 36.8 मिमी, बालाघाट में 31.2 मिमी, पृथ्वीपुर में 25.0 मिमी, ओरछा में 20.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

6877748e-dd1
6877748e-dd1


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

चक्रवातीय तूफान 'शक्ति' का अवशेष पश्चिम-मध्य अरब सागर पर स्थित है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। यह परिसंचरण पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ते हुए अगले 12 घंटों में कमज़ोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है।

वहीं, पश्चिमी विक्षोभ, एक निम्न दबाव क्षेत्र और एक ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में 4.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके साथ एक ट्रफ 28° उत्तर अक्षांश के उत्तर में और 77° पूर्वी देशांतर में 5.8 किमी की ऊंचाई पर फैला है। इससे मौसम में बदलाव होगा।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

मौसम पूर्वानुमान (8 अक्टूबर): मध्यप्रदेश सहित देशभर में तेज हवा के साथ हल्की बारिश का अनुमान

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Top News : खबरें आपके काम की

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच