MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Oct 08, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather update 8 october
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदला है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा, जिससे ठंडक का अहसास हुआ। खासकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभागों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम में नमी का स्तर बढ़ा और तापमान में गिरावट आई। वहीं, ग्वालियर, चंबल और सागर संभागों में भी हल्की बारिश हुई, जबकि अन्य जिलों में मौसम ज्यादातर शुष्क रहा।

इस बीच, प्रदेश में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया है, लेकिन इंदौर संभाग में तापमान सामान्य से 3.6°C तक कम रहा, जबकि शहडोल संभाग में यह सामान्य से 4.9°C तक अधिक रहा। इस बार की बारिश ने तो मौसम का मिजाज और भी सर्द कर दिया है, जिससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में और अधिक बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे कृषि के लिए राहत मिल सकती है। कुल मिलाकर, प्रदेश में मौसम का खेल जारी है और लोगों को इस बदले मौसम का आनंद लेने का पूरा मौका मिलेगा।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 31.4°C डिग्री, इंदौर में 31.9°C डिग्री, ग्वालियर में 32.2°C डिग्री, उज्जैन में 31.4°C डिग्री और जबलपुर में 31.6°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 24.8 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 34.8 डिग्री, श्योपुर में 34.4 डिग्री, पृथ्वीपुर में 34.1 डिग्री, नौगांव में 34.0 डिग्री और सतना में 33.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

आज का मौसमः मध्यप्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है, जिनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की पूरी विदाई के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, लेकिन 10 अक्टूबर तक प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी। इस वर्ष, मानसून ने 16 जून को मध्यप्रदेश में दस्तक दी थी, जो निर्धारित समय से एक दिन बाद था।

मौसम विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों से मानसून विदा हो जाता है, लेकिन एक नया मौसम प्रणाली बनने के कारण विदाई की तारीख में बदलाव हो सकता है।

मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर थोड़ा थम सा गया है। पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37.3 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 45.5 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 122 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

बता दें कि एमपी में अब तक 37.5 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 8 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।

मंगलवार को MP के सिवनी में 73.4 मिमी, बरघाट में 53.3 मिमी, चंदेरी में 49.0 मिमी, बटियागढ़ में 44.0 मिमी, आलीराजपुर में 37.2 मिमी और केवलारी में 26.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अभी भी 20° उत्तर/69° पूर्व, वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी, शाहजहांपुर और 30° उत्तर/81° पूर्व से गुजर रही है। आने वाले 3-4 दिनों में, गुजरात के बाकी हिस्सों, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ भागों और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में मानसून की वापसी के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही हैं। वापसी से पहले मानसून अगले तीन दिन तक तेज बारिश कराएगा।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, सिहोर, राजगढ़, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी सहित भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (8 अक्टूबर): मध्यप्रदेश सहित देशभर में तेज हवा के साथ हल्की बारिश का अनुमान

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में एक्टिव सिस्टम 11 जिलों में कराएंगे भारी बारिश, जानें आज का मौसम



be indian-buy indian
be indian-buy indian




Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • मानसून
  • भारी बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा