MP Weather Update: मध्यप्रदेश में एक्टिव सिस्टम 11 जिलों में कराएंगे भारी बारिश, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Oct 07, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Update, Temperature and Monsoon Report 7 october
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मानसून के जाते-जाते जोरदार बारिश हो रही है। सोमवार को भोपाल में बादल छाए रहे। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश की खबरें आई हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने आने वाले 72 घंटों में 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। रविवार को भी प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में बारिश हुई, जिससे मौसम और ठंडा हो गया।

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कई हिस्सों में तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इंदौर, चंबल और सागर संभागों के जिलों में हल्की-फुल्की बारिश हुई, जबकि उज्जैन, जबलपुर, और शहडोल में कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा देखी गई। भोपाल में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे तापमान में गिरावट आई।

रीवा और शहडोल संभागों में तापमान में 3-4 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि इंदौर और ग्वालियर जैसे इलाकों में थोड़ा ठंडक महसूस हुआ। न्यूनतम तापमान में भी चंबल संभाग के जिलों में 2.8°C तक गिरावट आई। हालांकि, शेष राज्य में मौसम सामान्य रहा, जो इस समय ठंडी हवा के साथ आदर्श वातावरण बना रहा है। बता दें कि एमपी के कई जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन कई हिस्सों में कई वेदर सिस्टम एक्टिव हैं, जिससे हल्की से तेज बारिश जारी है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32.4°C डिग्री, इंदौर में 33.9°C डिग्री, ग्वालियर में 34.2°C डिग्री, उज्जैन में 31.4°C डिग्री और जबलपुर में 32.6°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। छिंदवाड़ा में दिन का तापमान 25.0 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 36.4 डिग्री, पृथ्वीपुर में 35.4 डिग्री, ग्वालियर में 34.2 डिग्री, नौगांव में 33.8 डिग्री और दतिया में 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है, जिनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की पूरी विदाई के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, लेकिन 10 अक्टूबर तक प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी। इस वर्ष, मानसून ने 16 जून को मध्यप्रदेश में दस्तक दी थी, जो निर्धारित समय से एक दिन बाद था।

मौसम विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों से मानसून विदा हो जाता है, लेकिन एक नया मौसम प्रणाली बनने के कारण विदाई की तारीख में बदलाव हो सकता है।

मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर थोड़ा थम सा गया है। पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37.3 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 45.5 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 122 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

बता दें कि एमपी में अब तक 37.5 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 8 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।

सोमवार को MP के नबीबाग में 112.0 मिमी, रायसेन में 93.2 मिमी, चाचौड़ा में 92.0 मिमी, टिमरनी में 70.2 मिमी, भोपाल में 63.4 मिमी और बिरसा में 59.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून का असर अब धीरे-धीरे समाप्त होने के बावजूद, अगले तीन दिनों तक हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लोकल सिस्टम अगले 72 घंटे तक सक्रिय रह सकता है, जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में 2-3 घंटे की तेज बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने बाकी समय में मौसम साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, सीहोर, राजगढ़, उज्जैन, देवास, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, और श्योपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, और पांढुर्णा जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक का अनुमान है।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (7 अक्टूबर): उत्तर और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

be indian-buy indian
be indian-buy indian


Tags:
  • आज का मौसम
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • मानसून
  • भारी बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच