MP Weather Update: मध्यप्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Oct 06, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Update 6 october
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के बीच रविवार को कई जिलों में भारी बारिश हुई। बैतूल में सिर्फ 9 घंटे में 2 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई। भोपाल में शाम के समय तेज बारिश का दौर चला, जिससे भोपाल-इंदौर रोड पर वाहन रेंगते हुए चले।

गुना, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, श्योपुर, शिवपुरी, शाजापुर, सीहोर, छिंदवाड़ा, दमोह, सतना, सिवनी और बालाघाट जैसे जिलों में भी बारिश हुई, जबकि श्योपुर और सिवनी में करीब डेढ़ इंच पानी गिरा। रायसेन और सागर जिलों में भी गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई।

राज्य के कुछ जिलों से मानसून विदा हो चुका है, लेकिन कई हिस्सों में कई वेदर सिस्टम एक्टिव हैं, जिससे तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग (RMC नागपुर) ने 6 अक्टूबर के लिए पश्चिमी मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32.4°C डिग्री, इंदौर में 33.9°C डिग्री, ग्वालियर में 33.7°C डिग्री, उज्जैन में 31.4°C डिग्री और जबलपुर में 32.6°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 26.4 डिग्री तक आ गया। श्योपुर में 34.0 डिग्री, ग्वालियर में 33.7 डिग्री, टीकमगढ़ में 32.8 डिग्री, मुरैना में 32.6 डिग्री और भोपाल में 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस नरसिंहगढ़ में दर्ज किया गया।


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है, जिनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की पूरी विदाई के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, लेकिन 10 अक्टूबर तक प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी। इस वर्ष, मानसून ने 16 जून को मध्यप्रदेश में दस्तक दी थी, जो निर्धारित समय से एक दिन बाद था।

मौसम विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों से मानसून विदा हो जाता है, लेकिन एक नया मौसम प्रणाली बनने के कारण विदाई की तारीख में बदलाव हो सकता है।

मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर थोड़ा थम सा गया है। पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37.3 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 45.5 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 122 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

बता दें कि एमपी में अब तक 37.5 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 8 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।

रविवार को MP के गौरिहार में 56.0 मिमी, आगर में 40.0 मिमी, ब्यावरा में 28.2 मिमी, भावगढ़ में 26.0 मिमी, पन्ना में 24.0 मिमी और नसरुल्लागंज में 24.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग (RMC नागपुर) के अनुसार, 6 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के पश्चिमी जिलों में अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसमी गतिविधियों की स्थिति पर नजर डालें तो, एक शक्तिशाली चक्रवातीय तूफान शक्ति द्वारका से 820 किमी पश्चिम में केंद्रित है। यह तूफान 6 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में बढ़ते रहने के साथ धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना रखता है। इसके बाद यह पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर से पूर्व की ओर बढ़ सकता है। इसके अलावा, 6 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव की भी संभावना जताई गई है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर और गुना जिलों में तेज आंधी और आंधी के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, भोपाल, जबलपुर, सिवनी, मंडला समेत राज्य के 47 अन्य जिलों में भी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (6 अक्टूबर) : ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, एमपी में होगा गर्मी का अहसास

MP Weather Report: भोपाल में तीन डैम के गेट खुले, अगले 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट, जानें कब विदा होगा मानसून

MP Weather forecast: मध्यप्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव, 55 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

be indian-buy indian
be indian-buy indian


Tags:
  • weather forecast
  • आज का मौसम
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मानसून
  • भारी बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग