MP में फिर बदलेगा मौसम, 2 दिन बाद बढ़ेगा पारा, 24 मार्च से एक्टिव होगा नया सिस्टम
Rohit Sahu | Mar 22, 2025, 16:28 IST
weather update mp
मध्य प्रदेश में 24 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) सक्रिय होगा। जिससे एकबार फिर एमपी के मौसम में बदलाव आएगा। अगले 2 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा।
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 24 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मार्च के अंतिम दिनों तेज गर्मी पड़ेगी और अप्रैल में हीटवेव (Heatwave) चलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 24 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश में भी मौसम में बदलाव आएगा। अगले 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। शनिवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश में शनिवार को मौसम की स्थिति में बदलाव देखा जाएगा। राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और नर्मदापुरम में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। हालांकि, रीवा, मऊगंज, सीधी और अनूपपुर जैसे क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव आ सकता है।
यह भी पढ़ें: आंधी-बारिश, बिजली गिरने से तीन की मौत...कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश के 15 जिलों में पिछले 24 घंटों में बारिश और आंधी का दौर जारी रहा। कई जगहों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, शहडोल, अनूपपुर, सीधी, सतना, कटनी, सिंगरौली, दमोह, पन्ना, डिंडौरी, उमरिया, सागर, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर और रीवा में बारिश और आंधी चली। 55 से अधिक शहरों और कस्बों में मौसम का असर देखा गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल और मई के महीनों में प्रदेश में हीटवेव (Heatwave) का असर तेज रहेगा। प्रदेश में मार्च से मई के बीच 15 से 20 दिन लू चलने की संभावना है। बता देंहीटवेव की स्थिति तब बनती हैजब दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाए।तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री या उससे अधिक बढ़ जाए।लगातार 2-3 दिन तक अधिक तापमान बना रहे।
thesootr links
इस वजह से अचानक बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और दो साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय हैं, जिनका असर 22 मार्च तक रहेगा। इसके बाद 24 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा और मध्य प्रदेश में भी मौसम परिवर्तन लाएगा।
24 घंटे में 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा पारा
शनिवार को इन जिलों के लिए अलर्ट
यह भी पढ़ें: आंधी-बारिश, बिजली गिरने से तीन की मौत...कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम
बीते 24 घंटे कैसा रहा मौसम
अप्रैल-मई में 15 दिन चलेगी हीटवेव
कैसे करें बचाव?
- धूप में निकलने से पहले छाता या टोपी का प्रयोग करें।
- खूब पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें।
- हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
- सुबह और शाम के समय बाहर निकलने की कोशिश करें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari