MP Weather update : प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश, ओंकारेश्वर बांध के खोले 18 गेट

Sandeep Kumar | Aug 08, 2024, 23:50 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-08T234638.970
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-08T234638.970

मध्य प्रदेश के कई जिलों में मानसूनी बारिश लगातार जारी है । राजधानी भोपाल, समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। इधर ओंकारेश्वर बांध (Omkareshwar Dam ) के 23 गेट में से 18 गेट खोल दिए गए ।

राजधानी भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार यानी आज 8 अगस्त को जोरदार बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ( weather department ) ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

75% जिलों में तेज बारिश के आसार

इधर ओंकारेश्वर( Omkareshwar Dam ) बांध के 23 गेट में से 18 गेट खोल दिए गए जिससे नर्मदा नदी (Narmada River ) में जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आगामी 9 से 12 अगस्त तक प्रदेश में बारिश की स्ट्रांग एक्टिविटी नहीं है। हालांकि, प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी रहेगा खासकर पूर्वी मध्य प्रदेश के 75% जिलों में बारिश के आसार हैं।

एमपी में अब तक 1.6 इंच से अधिक बारिश

मध्य प्रदेश में मानसून के मौसम में 37.3 इंच बारिश होनी चाहिए। साल 2024 में 38-39 इंच बारिश का अनुमान है। आपको बता दें की, मौसम विभाग (IMD) 96 से 104% के बीच बारिश को औसत या सामान्य मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है। अब तक प्रदेश में औसतन 18.1 इंच बारिश होनी थी, लेकिन अभी तक 1.6 इंच ज्यादा बारिश होने के चलते 19.7 इंच बारिश हो चुकी है।

आज से सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी

आईएमडी, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक के मुताबिक मानसून ट्रफ एमपी के ऊपर रही। वेस्ट बंगाल में एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एमपी की ओर आने लगा। एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान के ऊपर है। उन्होंने बताया कि दो अन्य सिस्टम भी एक्टिव हैं। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहा।

भारी और मध्यम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सतना, मैहर, सीधी और सिंगरौली में गरज चमक के साथ भारी बारिश जारी रहने की अनुमान है। इसके साथ ही रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम डिंडोरी और मंडला में मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

अगले 24 घंटों में प्रदेश का ऐसा रहेगा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश रिकार्ड की गई है इसके अलावा शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में गरज-चमक तेज़ हवाएं चलीं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • भारी बारिश का अलर्ट
  • एमपी मौसम विभाग
  • mp weather alert
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच