MP Weather : MP में सर्द हुई रातें, नवंबर में शुरू होगा कोल्ड अटैक!
Dolly patil | Nov 01, 2024, 10:01 IST
सर्द रातें शुरू
दिवाली की आतिशबाजी के बीच मध्य प्रदेश के कई जिलों में रात को सर्द हवाओं का दौर देखने को मिला। दिवाली पर कई शहरों में रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
दिवाली की आतिशबाजी के बीच मध्य प्रदेश के कई जिलों में रात को सर्द हवाओं का दौर देखने को मिला। दिवाली पर कई शहरों में रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिवाली के बाद अब दिन में हल्की ठंडी हवाओं के साथ ही रात को ठिठुरन का अहसास हो सकता है। इसी के साथ रात के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है। गुरुवार को भोपाल में दिन के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहने के साथ ही दिन के समय ठंडी हवाओं का दौर देखने को मिला था।
राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगले एक हफ्ते के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। वहीं आज रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग में तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।
Mp Weather Update: मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में 3 डिग्री गिरा पारा
बता दें, फिलहाल प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से में बने सर्कुलेशन सिस्टम के कारण नमी आ रही है। हालांकि इसका असर बारिश के रूप में नहीं देखने को मिलेगा. साथ ही भोपाल सहित अधिकांश।
मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बताया गया है कि मंगलवार से राज्य के 15 जिलों में हल्की ठंड शुरू हो गई है। छिंदवाड़ा, मंडला, टीकमगढ़, बैतूल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, रतलाम और उज्जैन का पारा 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले एक सप्ताह यानी 5 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सर्कुलेशन सिस्टम के कारण नवंबर में मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
कड़ाके की ठंड शुरू
Mp Weather Update: मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में 3 डिग्री गिरा पारा
भोपाल में मौसम साफ
मौसम विभाग ने बताया हाल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava