MP में गेहूं खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, सरकार ने 10 लाख किसानों से खरीदा 63 लाख टन गेहूं

The Sootr | May 11, 2026, 16:29 IST
Share
mp wheat purchase
mp wheat purchase

BHOPAL:एमपी में गेहूं खरीदी की प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ चुकी है। 10 मई तक 10 लाख से अधिक किसानों से 63 लाख टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से व्यवस्था में सुधार आया है और 23 मई तक 100 लाख टन खरीदी का लक्ष्य पूरा होने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीदी अब पूरी तरह रफ्तार पकड़ चुकी है। शुरुआती अव्यवस्थाओं और स्लॉट बुकिंग की परेशानियों के बाद अब उपार्जन व्यवस्था पटरी पर आ गई है। प्रदेश में 10 मई तक 10 लाख से अधिक किसानों से 63 लाख टन से ज्यादा गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 5 लाख टन गेहूं का उपार्जन हो रहा है। यही वजह है कि अब 23 मई तक 100 लाख टन खरीदी के लक्ष्य के पूरा होने के संकेत साफ दिखाई देने लगे हैं।

सीएम मोहन यादव के प्रयासों के बाद केंद्र सरकार ने गेहूं खरीदी का लक्ष्य 78 लाख टन से बढ़ाकर 100 लाख टन कर दिया था। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए खरीदी प्रक्रिया को तेज किया गया है। प्रदेश में गेहूं उपार्जन 23 मई तक जारी रहेगा। अभी तक 14 लाख 83 हजार किसानों ने स्लॉट बुकिंग कराई है। वहीं किसानों को गेहूं उपार्जन के एवज में अब तक 11 हजार 623.43 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है।

Mohan Yadav
Mohan Yadav


दूसरे राज्यों से आगे निकला एमपी

आंकड़े बताते हैं कि गेहूं उपार्जन के मामले में मध्यप्रदेश देश के बड़े राज्यों से आगे निकल गया है। हरियाणा में अब तक 9.10 लाख किसान, पंजाब में 7.5 लाख किसान, उत्तर प्रदेश में 2 लाख किसान और राजस्थान में 1.67 लाख किसान उपार्जन प्रक्रिया से लाभान्वित हुए हैं। मध्यप्रदेश में 10 लाख से अधिक किसान अब तक इस प्रक्रिया का लाभ ले चुके हैं।

खुद मॉनिटरिंग कर रहे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं गेहूं खरीदी व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कई केंद्रों पर पहुंचकर तौल व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता और किसानों के लिए जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया है।

साथ ही वे किसानों से सीधे संवाद कर भुगतान और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षणों का असर अब खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में भी दिखाई देने लगा है। उनके निर्देश पर मंत्री और अधिकारी भी लगातार खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे व्यवस्थाएं अधिक सुचारु और सहज बन रही हैं।

0af8b51f-c59
0af8b51f-c59


किसान बोले, अब व्यवस्था पहले से बेहतर

अब किसान भी यह मानने लगे हैं कि गेहूं खरीदी की व्यवस्था पटरी पर आ चुकी है। विदिशा जिले के किसान चंद्रभान सिंह यादव ने बताया कि खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। तुलाई तेजी से हो रही है, जिससे किसान समय पर अपना गेहूं बेच पा रहे हैं।

किसान देवेंद्र रघुवंशी ने कहा कि पहले स्लॉट बुकिंग में जो परेशानी आ रही थी, वह अब खत्म हो गई है। आसानी से स्लॉट बुक हो रहे हैं और किसान तय समय पर खरीदी केंद्र पहुंचकर गेहूं की तुलाई करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों के खातों में भुगतान भी समय पर पहुंच रहा है।

2ed322b8-be9
2ed322b8-be9


ये भी पढ़ें...

गेहूं खरीदी पर बड़ा फैसला, इंदौर में शादी और गमी वाले किसानों को मिलेगी प्राथमिकता

CM मोहन यादव का बड़ा फैसला : अब CCTV की नजर में होगी गेहूं खरीदी, किसानों से बदसलूकी पड़ेगी भारी

गेहूं खरीदी पर बड़ा फैसला: अब हफ्ते में 6 दिन होगी खरीदी, 9 मई तक स्लॉट बुकिंग का मौका

MP के किसानों के लिए बड़ा फैसला : गेहूं खरीदी का टारगेट 100 लाख मीट्रिक टन, केंद्र ने बढ़ाया कोटा

FAQ

  1. मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी का कुल लक्ष्य क्या है?
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से गेहूं खरीदी का लक्ष्य 78 लाख टन से बढ़ाकर 100 लाख टन कर दिया गया है। 23 मई तक इस लक्ष्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • गेहूं खरीदी
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य
  • एमएसपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच